युवा ओबीसी महासभा की युवा बाइक रैली
ग्राम बिजोरा से लहार तक 22 सितम्बर दिन रविवार को आयोजित
रैली सयोंजक पीपी पाल ने अधिक संख्या में युवाओं को रैली भाग लेने हेतू किया आमन्त्रित

लहार 21 सितम्बर। युवा ओबीसी महासभा तत्वाधान में 22 सितम्बर दिन रविवार को प्रात:12 बजे को सामाजिक एकता संदेश रैली आयोजित की गई है। यह युवा रैली ग्राम बिजोरा से प्रारंभ होकर संविधान रचियता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क वार्ड-9 मेन रोड लहार आकर पूर्ण होगी । इस मौके पर ओबीसी महासभा प्रदेश प्रधान महासचिव योगेन्द्र सिंह बघेल,सम्भागीय उपाध्यक्ष नारायण दास बघेल,जिला अध्यक्ष देवेंन्द्र सिंह कुशवाह,सम्भागीय संगठन मंत्री युवा मोर्चा सोनू राणा,जिला कॉर्डिनेटर रामप्रसाद बघेल मुखिया,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरफाज खान बाबूजी सहित वरिस्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। बाबा साहब की मूर्ति पर ओबीसी महासभा कार्यकर्ता माल्यार्पण श्रधांजलि अर्पित कर लहार ओबीसी महासभा की आगामी गतिविधियों को सफलता प्राप्ति हेतू आशीर्वाद ग्रहण करेंगे उक्त जानकारी कार्यक्रम सयोंजक ओबीसी युवा मोर्चा के संभागीय मंत्री पकंज पाल (पीपी पाल) द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गयी।*

