स्कूल की शासकीय भूमि पर किया दबंगों ने कब्जा
स्कूल के स्टाफ के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को की जा चुकी है शिकायत
क्या कब्जाधारियों को राजनीतिक संरक्षण होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं कोई कार्रवाई

आपको बता दें कि दतिया जिले की जनपद पंचायत सेवड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चकवैना में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की शासकीय भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है जिसकी शिकायत स्कूल के स्टाफ के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन शासकीय भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने के लिए उच्च अधिकारियों के द्वारा आज दिनांक का कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे दबंग अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं……वहीं अगर कुछ स्थानीय निवासियों की माने तो दबंग अतिक्रमणकारियों की राजनीतिक पहुंच होने के कारण उच्च अधिकारी भी कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं।

तो वही स्कूल प्रशासन के द्वारा मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों से स्कूल की शासकीय भूमि को दबंगों से मुक्त करवाने के लिए गुहार लगाई गई है।
अब आगे देखना यह है कि…. क्या उच्च अधिकारी शासकीय भूमि को दबंगों से मुक्त करवाएंगे या फिर इसी प्रकार दबंगों के हौसले बुलंद बने रहेंगे।….देखने के लिए जुड़े रहें चम्बल आचरण से
चम्बल आचरण के लिए दतिया से रेखा कुशवाह की रिपोर्ट

