दबोह में शासकीय रकबे की नोटरी कर बेचने का मामला आया संज्ञान में
एसडीएम ने तहसीलदार नागोरिया को दिए जांच के निर्देश
लहार 24 दिसम्बर। एसडीएम लहार को शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि दबोह नगर पालिका क्षेत्र में स्थित शासकीय दो बीघा रकबा जो वर्तमान में बेशकीमती है जिस पर लंबे समय से माफियाओं की नजर रही है कुछ माफियाओं के द्वारा लोगों से अवैध कब्जा देकर लोगों को नोटरियों के माध्यम से शासकीय भूमि की अवैध विक्रय की जानकारी प्राप्त हुई थी मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने तत्काल तहसीलदार राजकुमार नागोरिया एवं नायब तहसीलदार दबोह रमाशंकर शर्मा को जांच के निर्देश दिए हैं

तहसीलदार नागोरिया ने मौके पर पहुंच कर जांच की
तहसीलदार लहार ने मौके पर पहुंचकर शासकीय सर्वे क्रमांक 240 की जांच की । सारा एप्लीकेशन के माध्यम से मौके पर ही रकबे का मिलान किया गया मिलान करने पर शासकीय रकबे की सीमा के अंदर10 – 11 अवैध संरचनाओं को अलग-अलग अतिक्रमणकारियों ने बनाकर उन पर टीन सेड डाल रखी हैं एक अतिक्रामक के द्वारा लगभग 50× 50 के प्लाट में बाउंड्री करके कमरा बना लिए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अवैध नोटिरयां करवाई गई हैं

अतिक्रामकों ने बताया कि माफियाओं ने नोटरी कराई हैं
तहसीलदार ने जब मौके पर जानकारी ली तो पता चला कि अतिक्रमांकों को नोटरइयां कराई गई हैं एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार अवैध रूप से कराई गई सरकारी भूमि की नोटरियों की जानकारी जुटा रहे हैं एसडीएम ने निर्देश दिए हैं की ऐसी नोटिरया यदि प्राप्त हो जाती हैं तो प्राप्त होने पर जो भी लोग इसमें लिप्त हैं उनके विरुद्ध नियम अनुसार प्राथमिक की दर्ज कराई जावेगी।
नायब तहसीलदार दबोह ने अतिक्रमांकों को किये नोटिस जारी
नायब तहसीलदार दबोह रमाशंकर शर्मा ने सभी अतिक्रमण कारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि वह किस आधार पर सरकारी भूमि पर काबिज हुए हैं दस्तावेज प्रस्तुत करें ना प्रस्तुत करने की स्थिति में सरकारी भूमि से बेदखली की कार्रवाई करते हुए सभी अवैध संरचनाओं को तोड़ा जाएगा
यह भी पढ़ें:-
👉कोंग्रेस पार्टी ने सौपा ज्ञापन,बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
👉विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपचार कराने हेतु ऑनलाइन पंजीयन कराएं – डॉ.सचिन श्रीवास्तव
👉भिण्ड खनिज विभाग की कार्रवाई, मारा छापा जेसीबी जप्त

