Sat. Apr 18th, 2026

आम सभा से पहले तीन महत्वपूर्ण मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष सौंपेंगे ज्ञापन

                   अमित सिंह कुशवाह/भिण्ड

भिण्ड 30 दिसम्बर। माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को नई गल्ला मंडी से बस स्टैंड होते हुए सिटी कोतवाली मार्ग से एमजेएस कॉलेज तक चल समारोह का आयोजन किया जाएगा इस चल समारोह में बहुजन समाज के 11 महापुरुषों की रथो पर झांकियां सजाई जाएगी इसके अलावा आम सभा से पहले तीन महत्वपूर्ण मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सोपा जाएगा।

👉महिला सरपंच ने सुनाया अपना दर्द, दबंगाें से हो गई हूं परेशान

जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि जिस देश में पशु पक्षी जीव जंतु सभी की गणना की जाती हो लेकिन अभी तक जातिगत जनगणना नहीं की गई है आलम यह है कि जातिगत जनगणना ना होने के कारण लोग अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष नहीं कर पा रहे इतना ही नहीं आजादी के 77 साल गुजर जाने के बाद भी कई जातियां ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक अपनी राजनीति में हिस्सेदारी पेश नहीं कर पाए है कारण स्पष्ट है कि जातिगत जनगणना ना होने कारण उनको यह ज्ञात ही नहीं है कि हमारी कितनी संख्या है।

👉पूर्व जनपद सदस्य को भाजपा मंडल अध्यक्ष को बधाई देना पड़ा महंगा

इसलिए सर्वप्रथम जातिगत जनगणना की जाए और दूसरी मांग को बताते हुए कहा कि देश में शिक्षा की अलख जगाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को सरकार द्वारा इच्छुक अवकाश घोषित किया गया है जबकि इसको शासकीय अवकाश घोषित किया जाए जिससे लोगों को इनके द्वारा दिए गए बलिदान एवं संघर्ष की पूर्ण रूप से जानकारी हो। तीसरी और अंतिम मांग बताते हुए कहा कि जब महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने लोगों से,समाज से संघर्ष कर न सिर्फ विद्यालय खोले बल्कि

👉रिश्ते हुए तार तार,दादा और पिता व चाचा मिटाते थे हवस की भूख….

घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक किया शिक्षा के प्रति उनके अधिकार को समझाया और उन्हें शिक्षित किया जिसके कारण आज महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर पा रही हैं। इसलिए माता सावित्री बाई फुले की भारौली तिराहे पर प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। इसके अलावा सभी पत्रकार बंधुओ से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ें:-

👉महिला शिकायतकर्ता ने दो पत्रकारों पर लगाए गंभीर आरोप

👉कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष माहौर की खुदकुशी के मामले मै सुसाइड नोट आया सामने…

👉ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही, टी.सी. को रंगे हाथों पकड़ा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *