Sat. Apr 18th, 2026

ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही, टी.सी. को रंगे हाथों पकड़ा

ग्वालियर 27 दिसम्बर। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही की गई जिसमें ग्वालियर के बाढ़ क्रमांक 52 के क्षेत्रीय कार्यालय 21 नगर निगम टी.सी. सौरभ तोमर रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

👉विद्युत कंपनी के लाइनमैन एवं ए.ई. की तानाशाही से चली गई सिक्योरिटी गार्ड की जान

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राजेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र चंदन सिंह कुशवाह निवासी शेरो वाली माता के पास गुढा लश्कर ग्वालियर।से आरोपी ने आवेदक की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मुन्नीदेवी के नाम से प्रीतमपुर कॉलोनी स्थित मकान का फौती नामांतरण करवाने के एवज में टीसी सौरभ तोमर एवम भृत्य आकाश कुशवाह दोनों ने मिलकर 15000 रु रिश्वत की मांग आवेदक से की थी।

इस संबंध में आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की गई । जिस पुलिस अधीक्षक के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाकर टीम गठित की गई ।ट्रैप दल के द्वारा आज दिनांक 27/12/24 को आरोपी सौरभ तोमर ने आवेदक को सहआरोपी आकाश कुशवाह को रिश्वत राशि देने के लिए कहा जिस पर आवेदक ने आकाश कुशवाह से संपर्क किया ।आरोपी आकाश कुशवाह को महिला हॉकर्स जॉन कम्पू नगर निगम ग्वालियर पर आवेदक से 8000 रू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । दोनों आरोपीगण टीसी सौरभ तोमर एवम आकाश कुशवाह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7, के अन्तर्गत मामला पंजीवद्ध कर कार्यवाही जारी है।

👉संभल शिव मंदिर,सौ साल पुराने कुएं की खुदाई के दौरान फिर तनाव,पुलिस बल तैनात

ट्रेप दल के सदस्य-

कावा उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह ,निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान,रानीलता नामदेव,अंजलि शर्मा ,आरक्षक अंकेश शर्मा ,सुनील,नेतराम राजोरिया हेमंत शर्मा आदि 15 सदस्यीय दल सम्मिलित रहा

यह भी पढ़ें:-

👉3 जनवरी को भिण्ड मे माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर चल समारोह व आमसभा की तैयारियां जोरों पर

👉मीट पार्टी के लिये बकरी चुराने गए थे हत्यारे, चरवाहा जाग गया तो कर दी हत्या

👉भू माफियाओं के हौसले बुलंद, करोड़ों की शासकीय भूमि को नोटरी कर बेच दी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *