Sat. Apr 18th, 2026

विद्युत कंपनी के लाइनमैन एवं ए.ई. की तानाशाही से चली गई सिक्योरिटी गार्ड की जान

   मंगरौनी फॉरेस्ट चौकी पर मेंटेनेंस के दौरान हुआ हादसा

                     संजय कुशवाह/ग्वालियर 

नरवर 27 दिसम्बर। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि सीहोर थाने के ग्राम कारोवाह निवासी भूपेंद्र बघेल की करंट लगने से मौत हो गई है

वही मृतक के भाई हरिनिवास बघेल का कहना है कि भूपेंद्र आउटसोर्स के जरिए सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य कर रहा था। बिजली कंपनी के ए.ई. श्रीवास्तव, जेई राहुल ओहरी और लाइनमैन नरेश कुशवाह ने भूपेंद्र को जबरन बिजली पोल पर चढ़ने के लिए मजबूर किया।

👉महिला पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला

मगरौनी फॉरेस्ट चौकी पर लाइन मेंटेनेंस काम के दौरान खंभे पर चढ़ने के बाद अचानक करंट लगने से भूपेंद्र झुलस गया

 इलाज के लिए कंपनी के अधिकारी नरवर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

👉मीट पार्टी के लिये बकरी चुराने गए थे हत्यारे, चरवाहा जाग गया तो कर दी हत्या

शिवपुरी में मृतक का पीएम कराया गया है। मगरौनी चौकी पर मामले की किसी ने सूचना नहीं दी है। मर्ग डायरी पहुंचने पर पुलिस विवेचना करेगी। परिजनों ने बिजली कंपनी के अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-

👉साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता के लिए पुलिस का एक और अभिनव प्रयास

👉पुलिस की सक्रियता से फरियादी का पकड़ा गया काला झूठ

👉भू माफियाओं के हौसले बुलंद, करोड़ों की शासकीय भूमि को नोटरी कर बेच दी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *