Sat. Apr 18th, 2026

मीट पार्टी के लिये बकरी चुराने गए थे हत्यारे, चरवाहा जाग गया तो कर दी हत्या

विजपुर गाँव मे की थी हत्या,पास में ही चार किलोमीटर दूर अमाहा गाँव के निकले हत्यारे,चार हत्यारो में तीन को पुलिस ने दबोचा,एक फरार, पकड़े गए आरोपियों में एक नावालिक

लहार 24 दिसम्बर। दिनांक 17-18/12/24 की दरमियानी रात को अज्ञात आरोपीगणों के द्वारा अर्जुनपाल निवासी बिजपुर थाना दबोह के सीने मे गोली मारकर हत्या कर दी थी,अज्ञात आरोपीगणओं के बिरुध्द थाना दबोह पर अपराध क्र 231/24 धारा 103(1) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था,

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड डॉ० श्री असित यादव के निर्देशन में एवं श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव पाठक एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लहार के मार्गदर्शन में थाना दबोह पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपियों को भेजा जेल

👉पुलिस की सक्रियता से फरियादी का पकड़ा गया काला झूठ

दबोह थाना क्षेत्र में दिनांक 17-18/12/2024 की दरमियानी रात में अज्ञात आरोपियों के द्वारा अर्जुनपाल पिता केशरीपाल निवासी बिजपुर की गोली मारकर हत्या की गई थी बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गये थे मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी लहार श्री प्रवीण त्रिपाठी के द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलास हेतु थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेत्रत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

टीम के प्रयास व सक्रीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से ग्राम बिजपुर में हुए अंधे कत्ल का खुलाशा किया गया जिसमें दो आरोपियों को दिनांक 23/12/2024 को घटना में प्रयुक्त आलाजरर एक 315 बोर की अधिया व एक खाली खोखा एवं एक प्लेटीना मोटर साईकिल एवं आरोपियों के मोबाईल जप्त किये गये जिन्होने पूछताछ पर बताया था घटना बाले दिन चार आरोपियों के द्वारा बकरा पार्टी करने के लिये शराब पीकर योजनाबध्द तरीके से ग्राम बिजपुर पहुंचकर मृतक अर्जुनपाल की गोली मारकर हत्या की गई थी उपरोक्त दोनो आरोपियों को दिनांक 23/12/2024 को गिरफ्तार किया गया था

👉साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता के लिए पुलिस का एक और अभिनव प्रयास

जिनमें से एक आरोपी को आज दिनांक 24/12/24 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के द्वारा बताया गया कि आरोपी मीट मटन और शराब के शौकीन थे इसी की पूर्ति करने के लिये इन्होने बिजपुर मे जाकर बकरा चुराते समय मृतक अर्जुनपाल के जाग जाने पर गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया था जिसमें एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलास की जा रही है।

जप्तसुदा मश्रुका –

एक 315 बोर की अधिया व एक खाली खोका, एक प्लेटीना मोटर साईकिल, तीनों आरोपियो से तीन मोबाईल जप्त किये गये।

पकड़े गए हत्यारे-

अमाहा गाँव के आरोपियों में वीरसिंह कुशवाह,राजेश उर्फ बड़ेलला व एक नावालीक आरोपी पुलिस ने दबोचा,चौथा आरोपी अवनीश दोहरे फरार

सराहनीय भूमिका –

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी निरी० राजेश शर्मा, उनि रविन्द्र कुमार, प्र.आर. 939 आबिद बेग, आर. 212 रणजीत, आर. 743 सतेन्द्र सिंह, आर. 260 सोनू सिंह तोमर, आर. 587 आनंद कुशवाह, आर. 374 अभिषेक यादव, आर. 477 अजय रजक, आर. 37 रमाकांत राठौर थाना दबोह, प्र.आर. महेश कुमार सायबर सेल भिण्ड की सराहनीय भूमिका रही है

यह भी पढ़ें:-

👉भू माफियाओं के हौसले बुलंद, करोड़ों की शासकीय भूमि को नोटरी कर बेच दी

👉राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा तीन दिवसीय “नवांकुर बाल शिविर” लगाया गया

👉कोंग्रेस पार्टी ने सौपा ज्ञापन,बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *