Sat. Sep 5th, 2026

गाँव का आम रास्ता दबंगों ने किया अवरुद्ध,ग्रामीणों ने की शिकायत

लहार 02 जनवरी। लहार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम अरूसी तहसील लहार मैं कुछ दबंग लोगों के द्वारा बलपूर्वक आम रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसकी शिकायत ग्रामीण जनों के द्वारा लहार एसडीएम को की गई है। आपको बता दें कि मौज अरूसी के आराजी सर्वे नवर 1065 एवं 899 की आम रास्ता कुछ दबंग लोगो द्वारा बंद कर दिया गया है। जिस पर ग्रामीणों द्वारा लहार एसडीएम को एक लिखित शिकायत की गई है जिसमे कहा गया है कि ग्राम अरूसी से करियावली की ओर आम रास्ता है।

👉पूर्व जनपद सदस्य को फोंन पर गाली गलौज करने बालों पर हुई FIR दर्ज

जिस रास्ते से होकर ग्राम वासियो को खेतो पर आने जाने का उपयोग होता है। राधाकृष्ण व पप्पू शर्मा पुत्रगण प्रभू जाति व्राहमण निवासी अरूसी के द्वारा आम रास्ते को पूर्ण रूप से वन्द कर दिया है। रास्ता सीमेंट के खम्बे व मिटटी पाड डालकर वन्द कर दिया है। रास्ता रोकने से रोका तो वह झगडा करने पर आमादा हो गए है व उनका कहना है कि जहाँ भी चाहो शिकायत कर आओ,अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उक्त लोगो द्वारा सार्वजनिक रास्ता से अवरोध हटवाया जाबे।

यह भी पढ़ें:-

👉खाद्य मंत्री ने दिया नये साल का तोहफा मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के हितग्राहियों को मिलेगा योजना का लाभ

👉जिला कलेक्टर के आदेश के बाद भी दर दर भटक रहा है किसान

👉महिला की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा‌, पुलिस की मिली भगत का लगाया आरोप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *