ग्वालियर 27 दिसम्बर। ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर की खुदकुशी का मामला।मृतक अमर सिंह माहौर की बेटी ने चार पन्ने का सुसाइड नोट पुलिस को दिया।सुसाइड नोट में अमर सिंह माहौर ने संदीप सिंह चौहान को बताया खुद की मौत का जिम्मेदार ग्वालियर में पदस्थ JMFC न्यायाधीश अमन सुलिया के आदेश पर भी सवाल खड़े करते हुए उसकी जांच की मांग उठाई। उन्होंने उनके आदेश को कानूनी प्रताड़ना और न्यायिक क्षेत्र में भारी अत्याचार का उदाहरण बताया।

JMFC अमन सुलिया द्वारा प्रकरण क्रमांक 200/24 अंतर्गत 156-3 CRPC में पारित आदेश दिनांक 20/08/2024 की जांच की मांग का उल्लेख अपने सुसाइड नोट में किया है। उसी आदेश में दिनांक 18 जनवरी 2024 को एक अखबार में विज्ञप्ति का उल्लेख मेरे नाम JMFC अमन सुलिया द्वारा किया गया है। मृतक अमर सिंह माहौर ने सुसाइड नोट में लिखा मैं अतुल सुभाष की तरह वीडियो बनाकर अपनी सुसाइड का करण उल्लेख करना चाहता था, लेकिन मैं वीडियो नहीं बना सका
यह भी पढ़ें:-
👉 ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही, टी.सी. को रंगे हाथों पकड़ा
👉विद्युत कंपनी के लाइनमैन एवं ए.ई. की तानाशाही से चली गई सिक्योरिटी गार्ड की जान
👉मीट पार्टी के लिये बकरी चुराने गए थे हत्यारे, चरवाहा जाग गया तो कर दी हत्या

