Sat. Sep 5th, 2026

शिक्षकों की समस्याओं का नहीं हुआ निराकरण तो शीघ्र करेंगे आंदोलन- पवन सिंह परिहार

                       वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 20 अप्रैल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 अप्रैल 2025 को दोपहर 1:30 बजे स्थान डाइट परिसर में आयोजित कीगई जिसमें बैठक की अध्यक्षता पवन सिंह परिहार मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा की गई बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबरन सिंह सिकरवार, श्यामवीर सिंह राठौड़ प्रदेश विधि प्रकोष्ठ प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक में मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जो इस प्रकार हैं क्रमन्नति एवं एरियर भुगतान के संबंध में रणनीति तैयार की गई तथा शिक्षकों की क्रमन्नति लगाकर हटा दी गई हटाने वाले कार्यालय पर इसकी जवाबदारी निश्चित की जावे, डी ए के भुगतान के संबंध में, एनपीएस मिसिंग का सुधार कर पासबुक निर्धारण करवाना, कुछ विद्यालयों के शिक्षकों का एनपीएस नहीं कट रहा है जैसे ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल मुरैना, शासकीय कर्मचारियों को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संकुल केंद्रों के समस्त कर्मचारियों के मूल वेतन में 7% जोड़ा जावे, पूर्व में जिन दिव्यांग कर्मचारी की दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए थे वर्तमान में डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे जिनमें उनका प्रतिशत कम लिखा जा रहा है डॉक्टर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूर्व के प्रतिशत को ही अंकित करें ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाकर 1 मई से 15 जून तक शिक्षकों के लिए किया जावे, दिव्यांग भत्ता जो कि बढ़ाया गया है शासन से शीघ्र आदेश जारी करने के संबंध में, इंग्लिश मीडियम के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों के लिए अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं प्रांतीय एवं संभागीय, नगरइकाई, विकासखंड इकाई ,एवं तहसील इकाई ,के समस्त पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह परिहार में ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो शीघ्र आंदोलन करेंगे इस संबंध में विस्तृत रणनीति बनाकर कार्य करने की प्रतिज्ञा ली गई।

बैठक मैं प्रमुख रूप से रामबरन सिंह सिकरवार प्रांतीय उपाध्यक्ष, श्यामवीर सिंह राठौड़ प्रांतीय प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष पवन सिंह परिहार, राम अवतार सिंह सिकरवार जिला सचिव ,राघवेंद्र सिंह धाकरे प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी, देवेंद्र सिंह सिकरवार पी .के .त्यागी प्रवीण कुमार त्यागी जिला उपाध्यक्ष, फखरुद्दीन खान जिला मीडिया प्रभारी ,नवीन प्रताप सिंहजादौन तहसील अध्यक्ष , इम्तियाज़ खान तहसील सचिव , धर्मेंद्र भारद्वाज सह जिलासचिव, चरणदास पिपल तहसील अध्यक्ष, रणजीत सिंह वर्मा तहसील सचिव, विनोद कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, अवतार सिंह प्रजापति, विनय कुमार , धर्मेश शर्मा ,जितेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार , महेश कुमार व्यास, राधेश्याम संजय दीक्षित, विनोद बघेल, सुरेंद्र सिंह सिकरवार, ब्रजराज सिंह सिकरवार, जय कुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *