देवेश शर्मा/जौरा संवाददाता
जौरा 09 मई। इस्लाम पुरा रोड पर स्थित मुन्ना बैंड वाली गली में एक मकान में रखे हुए पटाखों में जबरदस्त विस्फोट होने से मकान जर्जर हो गया वही आसपास के आधा दर्जन से अधिक मकान में जबरदस्त विस्फोट से दरारें आने से मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं थाने के पास इस्लामपुर रोड पर मुन्ना बैंड वाली गली है जिसमें अशोक उर्फ आसिफ खान पुत्र गरीब खान निवासरत हैं 9 मई को 4:00 बजे के लगभग मकान मालिक अशोक खान की पत्नी साबिरा दो लड़कियों के साथ मकान के निचले हिस्से में बैठी हुई थी कि अचानक ऊपर के हिस्से में जबरदस्त विस्फोट से अपरा तफरी मच गई

आसपास के मकान में रहने वाले लोग मकान से निकलकर गली सड़कों की तरह भागने लगे विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज लगभग 1 किलोमीटर तक लोगों को सुनाई दी विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहले तो दूर भागे जब देखा कि आशिक उर्फ अशोक खान के मकान में विस्फोट हुआ है तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाने के लिए फोन किया गया विस्फोट की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर एसडीओपी नितिन बघेल तहसीलदार कल्पना कुशवाह नगर निरीक्षक उदयभान सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे इतने में मौके पर काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई लोगों को या आशंका लग रही थी कि कहीं कोई विस्फोट से गिरे हुए मकान के मलवे में कोई दबा तो नहीं है मौके पर मौजूद साबिरा द्वारा बताया गया कि मकान के ऊपर कोई नहीं था विस्फोट को लेकर यही चर्चा हो रही थी कि जिस हिस्से में पटाखे बारूद आदि सामान रखा हुआ था वहां पर गर्मी से या अन्य किसी अज्ञात कारण से विस्फोट हुआ है फायर ब्रिगेड द्वारा जब पटाखों से लगी आग को पानी से बुझाया गया

तब बगल के मकान से जाकर देखा तो जिस मकान में विस्फोट हुआ था वह तो पूरी तरह से जर्जर हो गया है आसपास के मुमताज खान अनिल खान काला खान सहित अन्य 5 से 6 लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं उनमें दरारें भी आई हैं चर्चा यहां भी हो रही थी कि इसी गली में तीन-चार साल पहले दीपावली के आसपास भी पटाखे से एक मकान में विस्फोट हुआ था उसे दौरान भी तीन-चार लोग घायल हुए थे इस बार गनीमत आ रही की विस्फोट के दौरान मकान में ऊपर कोई नहीं था वरना बड़ी जनहानि भी हो सकती थी बताया जाता है कि आशिक अशोक खान पुत्र गरीब खान का पुश्तैनी धंधा पटाखा बनाना ही है यह पटाखे वर्षों से इनके बुजुर्ग भी बनाते आए हैं शादी समारोह के लिए यह लोग पटाखे बनाते हैं इसलिए इन्हें दारूगर भी कहा जाता है मौके पर मौजूद एहसान खान का कहना था कि हमारा मकान भी इसे पांच मकान दूर है लेकिन जबरदस्त विस्फोट से हमारा मकान भी हिल गया एक बार तो यह लगा कि कहीं से बम गिर गया हो कुल मिलाकर मौके पर प्रशासन अधिकारियों ने पहुंचकर पूरी स्थिति को देखा है एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर रहे हैं वही एसडीओपी नितिन बघेल का कहना है कि मकान मालिक बाहर है उसके आने पर उससे पूछताछ की जाएगी कि पटाखे बनाने का उसके पास लाइसेंस है या नहीं है कुल मिलाकर कोई जनहानि नहीं हुई वरना मौके की स्थिति देखकर और विस्फोट की आवाज से तो यही लगता था कि बहुत बड़ी घटना घटी होगी

