नगर परिषद अध्यक्ष अंजना बृजेश बंसल के आव्हान पर 25 युवाओं ने किया रक्तदान
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस। भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति को देखते हुए कैलारस नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अंजना बृजेश बंसल ने सरहद पर लड़ने वाले वीर जवानों और कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद कैलारस के तत्वाधान में एक रक्त शिविर का आयोजन किया नगर परिषद के अध्यक्ष द्वारा पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से रक्तदान करने के लिए आव्हान किया था जिस पर आज दिनांक 11/ 05/2025 को 25 लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में आकर रक्तदान कर देश हित में एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है

यही नहीं परिषद की अध्यक्ष अंजना बंसल के बेटे एवं बेटी ने भी रक्तदान किया इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया भाजपा के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज देश की सरहद पर हमारे वीर जवान देश की रक्षा में लगे हुए हैं और उन्हें कभी किसी भी वक्त ब्लड की आवश्यकता हो सकती है वही नगरपालिका अध्यक्ष के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा लोगों के दुख दर्द को समझते हुए निरंतर उसके समाधान के लिए प्रयासरत रहती है इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष रामहेत सिंह धाकड़ व्यापारी प्रकोष्ठ के श्री बृजेश बंसल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एस आर मिश्रा भाजपा नेता सियाराम सिंह सिकरवार विपिन सिंह सिकरवार एवं कई कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

