वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना 21मई। खेत की जमीन की नाप के दौरान मंगलवार को श्रीचंद कुशवाहा का पुरा में दो पक्षों के बीच लाठी चल गई। हमले के दौरान गुर्जर पक्ष के लोगों ने दो राउंड गोलियां भी चलाईं। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा कायम कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
👉 कैलारस में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं सर्व समाज ने दिया थाने में ज्ञापन
राजस्व निरीक्षक व पटवारी, आवेदक भरत कुशवाह की जमीन का सीमांकन कर रहे थे। यह सीमांकन फरियादी पक्ष की मांग पर कराया जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के साहब सिंह गुर्जर, पंजाब सिंह गुर्जर, सूबेदार सिंह गुर्जर व संदीप गुर्जर निवासी जाहर सिंह का पुरा मौके पर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया। पहले गाली-गलौज हुई और फिर मामला मारपीट व फायरिंग तक पहुंच गया।
👉सबलगढ़ निकाय में भारी भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम को सौंपा शिकायती आवेदन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी रामनिवास गुर्जर ने 315 बोर की बंदूक से जगदीश गुर्जर ने 12 बोर दुनाली बंदूक से हवाई फायर किए और कुशवाह समाज के लोगों के साथ मारपीट की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सीमांकन के लिए पहुंचे राजस्व निरीक्षक और पटवारी को वहां से भागना पड़ा।

