नंदकिशोर शर्मा तहसील अध्यक्ष एवं सुरेन्द्र मुद्गल बने ब्लाक अध्यक्ष
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 25 मई। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील एवम विकास खण्ड इकाई सबलगढ़ के द्ववार्षिक निर्वाचन ब्रह्मकुमारी आश्रम सबलगढ़ में निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर शरद शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला मुरैना द्वारा कराया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजराज दंडोतिया विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ अशोक शर्मा दीपैरा ,प्रदेश मंत्री अशोक शर्मा ,संभागीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा प्रभारी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला मुरैना, योगेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे निर्वाचन में सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर अतिथि परिचय के बाद योगेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष मुरैना द्वारा जिले में किया जा रहे कार्यक्रमो पर प्रकाश डाला

संगठन की रूपरेखा पर संभागीय अध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा संगठन की स्थापना से लेकर आज तक किए गए कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला , संगठन में कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए संगठन क्यों आवश्यक है ,विषय को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा किए जा रहे कार्य संगठन की वर्तमान स्थिति संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है विषय को लेकर संगठन के प्रदेश मंत्री अशोक शर्मा दीपैरा द्वारा विचार रखे गए ,अंत में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख बृजराज दंडोतिया द्वारा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भारतीय संघ का कार्यकर्ता कैसा हो श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों को साझा किया इसके बाद तहसील अध्यक्ष श्याम यादव द्वारा 2 वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा रखा गया और वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया इसके बाद निर्वाचन अधिकारी डॉ शरद शर्मा द्वारा उपस्थित समूह से नवीन कार्यकारिणी हेतु प्रस्ताव मांगे गए जिसमें तहसील एवं विकासखंड सबलगढ़ की कार्यकारिणी के लिए एक-एक प्रस्ताव प्राप्त हुए उक्त प्रस्तावों का निर्वाचन अधिकारी द्वारा वाचन किया गया उपस्थित सभी कर्मचारी साथियों द्वारा भारत माता की जय के साथ समर्थन किया गया तहसील मुरैना की कार्यकारिणी में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र शर्मा उपाध्यक्ष लालाराम जोहरी प्रमोद शर्मा पवन मरैया पुष्प सागर जादौन सचिव जगमोहन शर्मा सह सचिव कमल किशोर शुक्ला नरेंद्र शर्मा श्रीमती कृतिका यादव रामफूल रावत कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा कार्यालय मंत्री अनिल सिंघल प्रचार मंत्री रविंद्र राठौर चुने गए विकासखंड कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र मुद्गल उपाध्यक्ष हरिओम मरैया अरविंद शर्मा रामबाबू गौड़ श्रीमती मनीषा शर्मा सचिव रामकुमार शर्मा सहसचिव संजय पांडे दिनेश शर्मा रामबरन रावत अनूप शर्मा कोषाध्यक्ष अरविंद मिश्रा कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता प्रचार मंत्री लोकेंद्र लोहिया सह प्रचार मंत्रीअशोक कुमार रावत चुने गए निर्वाचन उपरांत उपस्थित जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारी एवं उपस्थित दैनिक वेतन भोगी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

