मेरे कार्यकाल में शिक्षकों की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जा रहा है
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 03 जून। कल पेपरों में प्रकाशित खबरों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर सक्सेना ने अपना वक्तव्य देते हुए सभी बे बुनियादी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि में दिनाँक 19/10/2024 से जिला शिक्षा अधिकारी मोरेना के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत हूँ
मेरे कार्यकाल के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी सामग्री की खरीद नहीं की गई हैं मुझसे पूर्व तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अनिल पाठक के कार्यकाल के दौरान उक्त खरीद की गई जिसकी जांच प्रचलन में हैं
कार्यालय में कोई भी शिक्षक अनावश्यक कार्य हेतु बिना अवकाश लिए कार्यालय से अनुपस्थित नहीं होता है मेरे द्वारा शिक्षकों की समस्या के लिए निवारण हेतु शिविर लगाए जाकर निराकरण किया जा रहा है मेरे द्वारा किसी भी कर्मचारी को कोई भी रिश्वत या भ्रस्टाचार के सम्बंध में प्रोत्साहित नहीं किया जाता अपितु उन्हें बेहतर शिक्षा एवं उत्कृष्ट कार्य शैली के लिए प्रोत्साहित किया जाता है एवं नकारात्मक जानकारी प्राप्त होने पर जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाती है मोरेना जिले के सम्पूर्ण शिक्षक एवं शैक्षिक कार्य में लगे हुए कर्मचारी शैक्षणिक परिवार का हिस्सा हैं जब से में इस पद पर आसीन हुआ हूँ मेरे द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा रहा है फिर भी मुझे सकारात्मक कार्य करने में बाधा उत्पन्न की जाना मेरे मन को बोझिल करता है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को हे लेकिन बिना किसी प्रमाण के किसी भी व्यक्ति पर आरोप लगाना उचित नहीं है शासकीय सेवा में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति बेहतर करने का प्रयास करता है

मोरेना जिले सहित सभी विकाखण्डों में अति सीघ्र मेरे द्वारा निरीक्षण कर सभी से रूबरू होकर शिक्षकों की समस्याओं एवं विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर सतत निरीक्षण किया जाएगा किसी भी शिक्षक की जो भी समस्या होगी उनका उचित निराकरण किया जाएगा।

