Sat. Sep 5th, 2026

वामपंथी पार्टियां द्वारा देशभर में युद्ध के खिलाफ ग्वालियर में प्रदर्शन कर साम्राज्यवाद ,फासीवाद का पुतला दहन

ग्वालियर 17 जून। वामपंथी पार्टियों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की ओर से ग्वालियर फूलबाग चौराहे पर फिलिस्तीन के साथ एक जुटता के राष्ट्रीय दिवस पर प्रदर्शन कर मानवता की रक्षा करने ओर साम्राज्यवाद एवं फासीवाद की खूनी शिंकजे के खिलाफ साम्राज्यवाद का पुतला दहन किया ।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट,कॉम संजीव राजपूत,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉम रामविलास गोस्वामी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले )के नेता कॉम मयंक रावत ने कहा कि गाजा फिलिस्तीन में लाखों निर्दोष नागरिकों की हत्या कर बच्चों, महिलाओं के चीथड़े उडाने वाली इजरायल द्वारा पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। फिलिस्तीन भारत का पुराना मित्र है फिलिस्तीन के साथ और उसकी जनता के साथ किया जा रहा क्रूर हमला अमानवीय हमला है।

बीस महीने से ज्यादा समय से इजरायल की लगातार बमबारी और सैन्य आक्रमण ने 50000 से ज्यादा फिलिस्तीनियो को मार डाला है जिसमें से ज्यादातर महिला और बच्चे हैं। जरूरी बुनियादी ढांचे अस्पताल, स्कूल ,और शरणार्थी आश्रयो को जानबूझकर निशाना बनाया गया है जिससे गाजा के लोग अभूतपूर्व मानवीय तबाही में फंस गए हैं यह नरसंहार से कम नहीं।

👉चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वामपंथी पार्टियां युद्ध के खिलाफ है और युद्ध को बढ़ावा देने वाला साम्राज्यवाद हमेशा मुर्गे की तरह देशों को लडाता रहा है अमेरिका की सह पाकर यूक्रेन को लंबे समय से युद्ध में फंसा दिया है इसी तरह इसराइल और उसके नेता नेतन्हाहु को सारे संसाधन उपलब्ध कराते हुए अमेरिका ने विभिन्न देशों के लिए गुर्गे की तरह स्तेमाल किया है।

👉आयुष्मान कार्ड बनाने,आपके द्वार- निरामयम् 2.0

वामपंथी पार्टिया भारत सरकार से फिलीस्तीन के मुद्दे को हमारे ऐतिहासिक  समर्थन के  अनुरूप एक सैद्धांतिक रूप अपनाए और इजरायल के साथ सभी सैन्य और सुरक्षा सहयोग को तुरंत बंद करदे। पुतला दहन वरिष्ठ कॉम अशोक पाठक ने एवं सभा का संचालन कॉम अखिलेश यादव ने किया। आज के प्रदर्शन में कॉम संजीव राजपूत,कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट , कॉम जसविंदर सिंह ,कॉम रामविलास गोस्वामी , कॉम अशोक पाठक, कॉम अखिलेश यादव,कॉम एमके जायसवाल, मयंक रावत, अंकित रावत,कॉम अनवर खान,कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम रामबाबू जाटव,कॉम भगवानदास सैनी कॉम रमेश सविता, बारेलाल पाल ,अशोक वर्मा ,सुरेश वर्मा ,जालिम सिंह, हरिशंकर माहौर, श्रीकृष्ण बघेल,अब्दुल शाहिद,राम भरोसी जैन ,बी डी धूपर, शिवदयाल, बिरखा राम,सौरभ श्रीवास्तव मनोज राठौर, वीरेंद्र यादव ,भूपेश पलरियाआदि ने बड़ी संख्या मे भाग लिया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *