शांति और सद्भाव के साथ मनाएं मोहर्रम का त्यौहार
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 29 जून। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर रविवार को दोपहर के समय कैलारस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाह ने की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, नगर परिषद प्रतिनिधि, ताजिया कमेटियों के सदस्य, पत्रकार एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मे मोहर्रम के आगामी त्यौहार को लेकर सभी बिन्दुओ पर चर्चा हुई, पुलिस ने कुछ निर्देश भी दिए हैं।
कैलारस पुलिस थाना प्रांगण मे मोहर्रम के जुलूस के मार्ग, ताजियों के विसर्जन की व्यवस्था, सुरक्षा के इंतजाम, ट्रैफिक मैनेजमेंट, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी बैठक में सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें, थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगा, लेकिन समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। बैठक में अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने भी शांति व एकता बनाए रखने की शपथ ली और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही, मोहर्रम के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक हिमांशु यादव, संतोष बाबू गौतम, सत्यदेव मिश्रा, भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला, माकपा नेता इब्राहिम, गयाराम धाकड़, महेश प्रजापति, रफीक मोहम्मद,इरफान मोहम्मद, डॉ.शम्मा कुरैशी पार्षद,समीर खान,शानू शेख,इब्राहीम शाह,बल्लू शाह, बल्लू खान, अतीक खान, जुम्मन खान, गुड्डू मोहम्मद, जाकिर शेख, इमरान शाह, कल्ला खान, बल्लू मोहम्मद, वासिद खान, शकील मोहम्मद, आदि लोग उपस्थित रहे हैं।

