Sat. Sep 5th, 2026

सबलगढ़ खरनाले में डूबे युवा को खोजने के लिए एसडीआरएफ प्रशासन और पुलिस का संयुक्त सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एसडीएम अरविंद सिंह ने रेलवे और लोकल गोताखोरों से भी संपर्क कर मदद करने का किया आव्हान 

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

सबलगढ़ 19 जुलाई। एसडीएम अरविंद सिंह माहौर सबलगढ़ क्षेत्र में बाढ़ जैसी हालातो से निपटने के लिए निरंतर एक दिन में कई गांव का भ्रमण कर आम जन को होने वाली परेशानियों को गंभीरता से ले रहे हैं सबलगढ़ में कल खरनाले में डूबे युवा को खोजने के लिए एसडीआरएफ प्रशासन और पुलिस का संयुक्त सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन भी कराया वही रेलवे और लोकल गोताखोरों से भी संपर्क कर मदद करने का आह्वान किया वही सबलगढ़ शहर से लगे उत्थान पंचायत क्षेत्र में नल की सफाई करवाने के लिए नाले के ऊपर बनी अस्थाई दुकानों और अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों से बात की

संदीपनी CM राइज स्कूल परिसर में बने छात्रावास से पानी को निकालने के लिए पंचायत सचिव पटवारी और स्कूल निर्माण ठेकेदार को भी निर्देशित किया ग्राम राम पहाड़ी में मुख्य मार्ग पर जल भराव को निकालने के लिए जनपद सीईओ और सचिव को निर्देश दिए ग्राम टाटीपुरा ग्राम पंचायत कैमरा खुर्द में NH 552 हाईवे प्रोजेक्ट के लिए संयुक्त सिविल लगाकर मुआवजा वितरण के लिए प्रभावित किसानों के खाते लेने के कार्य का निरीक्षण किया साथ ही जल भराव और आती कम हटाने के लिए पंचायत सचिव को निर्देश दिए

वहीं एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने कहा श्री राम वेयर हाउस के सामने से लेकर संदीपनी विद्यापीठ तक मुख्य नाले की सफाई कर दी जाए तो पानी का बहाव बढ़ जायेगा जैसे ही पानी की गति बढ़ेगी वह आगे बड़े नाले से जुड़ जाएगा पिछले साल यह कार्य एसडीएम कटारे जी ने करवाया था जिससे 24 घंटे में काफी राहत मिली थी जनता से जुड़कर समाधान निकालना आपके द्वारा किया गया एक महान कार्यहै एसडीएम के द्वारा निरंतर शहर हो या गांव निरीक्षण किया जा रहा है और हर संभव समस्या का समाधान भी किया जा रहा है जिसकी आम जनता में भारी सराहना की जा रही है इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार सबलगढ़ एवं सीएमओ सुरेश गोयल मौजूद रहे

यह भी पढ़ें:-

👉मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का गुरु वंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *