Sat. Sep 5th, 2026

ओबीसी महासभा और कुशवाहा खाप महापंचायत का ऐलान – कलेक्ट्रेट पर होगा विशाल प्रदर्शन

ग्वालियर। ओबीसी महासभा, अखिल भारतीय कुशवाहा खाप महापंचायत एवं समता फूले परिषद के द्वारा ग्वालियर के अवंती वाटिका में यूजीसी के समर्थन, जातिगत जनगणना के मुद्दे और 27 परसेंट आरक्षण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी संगठनों के पदाधिकारियो के द्वारा यूजीसी समर्थन को लेकर ग्वालियर में बड़ा आंदोलन करने पर एक रणनीति बनी बहुत जल्द अखिल भारतीय कुशवाहा खाप महापंचायत,ओबीसी महासभा एवं अखिल भारतीय समता फूले परिषद के द्वारा ग्वालियर के कलेक्ट्रेट पर यूजीसी के समर्थन में एक आंदोलन किया जाएगा

इसी रणनीति को लेकर तमाम संगठनों के पदाधिकारी के द्वारा ग्वालियर शहर के सभी वार्डों में में जाकर लोगों के बीच जाकर आंदोलन में शामिल होने को लेकर आमंत्रित किया जा रहा है जिससे यूजीसी समर्थन में एक बड़ा आंदोलन किया जा सके इस मुद्दे को लेकर आज अवंती वाटिका में ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा खाप महापंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा दिलीप सिंह कुशवाहा वकील सिंह कुशवाहा एवं समता फूल परिषद से जिला अध्यक्ष एडवोकेट लोकेंद्र सिंह कुशवाहा और उनकी टीम उपस्थिति रही

यह भी पढ़ें:-

👉बीमार पत्नी रुचि तोमर ने खाना बनाने से इंकार किया तो पति सोनू तोमर ने गोलियां मारकर उतार दिया मौत के घाट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *