Sat. Sep 5th, 2026

आखिर कब मिलेगा इंदरगढ़ कस्बे को जाम से छुटकारा ?

इंदरगढ़ कस्बे में जाम की स्थिति
इंदरगढ़ कस्बे में जाम की स्थिति
इंदरगढ़ कस्बे में जाम की स्थिति
इंदरगढ़ कस्बे में जाम की स्थिति

आखिर कब मिलेगा इंदरगढ़ कस्बे को जाम से छुटकारा?

 

सेवड़ा विधानसभा में लगने वाला इंदरगढ़, 15 साल से दिन दिन भर जाम की स्थिति से जूझ रहा है। कई घंटों एंबुलेंस मरीजों को गंभीर अवस्था में लेकर फसी रहती हैं। पैदल भी चलने वाले लोग एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक पहुंचने में आधा-आधा घंटे तक फंसे रहते हैं। लेकिन नगर प्रशासन जाम की स्थिति की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। और ना ही पुलिस प्रशासन ध्यान दे रहा है। जाम में फंसे लोग टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर काफी संख्या में डीजल और पेट्रोल के नुकसान से प्रतिदिन गुजरते हैं।

इंदरगढ़ कस्बे में जाम की स्थिति
इंदरगढ़ कस्बे में जाम की स्थिति

इसी बीच अगर विधायकों(MLA) की बात की जाए तो बीजेपी के विधायक बन चुके 5 साल बीएसपी के विधायक बने रहे 5 साल वर्तमान में कांग्रेस के विधायक(MLA) निराश नजर आ रहे हैं। लेकिन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी दतिया जिले की सेवड़ा विधानसभा की जाम की स्थिति को हमेशा दरकिनार करते हुए चले जाते हैं

आपको बता दें एसी रोड पर से काफी संख्या में रतनगढ़ माता पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी गुजरती है लेकिन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और उनके तमाम मंत्री बड़े-बड़े ढोल पीटते हैं कई बार मीडिया के साथियों ने शासन-प्रशासन की आंख से पर्दा हटाने की कोशिश की लेकिन मीडिया भी प्रदेश की सरकार की आंखों से पर्दा हटाने में नाकामयाब नजर आई।

मीडिया के साथी जब जाम में फंसे लोगों के बीच कवरेज करते हैं तो जाम में फंसे हुए तमाम वाहन वाले कहते हैं भाई कितनी भी कवरेज कर लो होने वाला कुछ नहीं है

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *