Sat. Sep 5th, 2026

रन्नौद में दुष्कर्म के आरोपी की मां की मौत: पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई, 5 पर हत्या का केस

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में एक अत्यंत संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें दुष्कर्म के आरोप और उसके बाद हुई मारपीट में आरोपी की मां की मौत हो गई। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक युवक द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों में आक्रोश फैल गया और वे आरोपी के घर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने आरोपी के साथ लाठियों से मारपीट कर दी।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपने बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई आरोपी की मां के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण महिला की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और कुछ लोगों द्वारा मामले को एकतरफा रूप देने की कोशिश भी की गई। हालांकि रन्नौद थाना पुलिस ने किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने एक ओर जहां आंगनवाड़ी सहायिका की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, वहीं आरोपी की मां की मौत के मामले में पीड़िता पक्ष के पांच परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस की नजर भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-

👉दतिया में दर्दनाक हादसा: खेत पर गए किसान की कुएं में गिरने से मौत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *