Sat. Sep 5th, 2026

इंदरगढ़ नगर परिषद मै उड़ाई जा रही हैं कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां

इंदरगढ़ नगर परिषद मै उड़ाई जा रही हैं कलेक्टर के आदेशों की धज्जिया

प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को आगे बढ़ाने लिए काफी प्रयास कर रहे है,लेकिन पार्षद प्रतिनिधि और अध्यक्ष प्रतिनिधि महिलाओं के हक और अधिकारों को कुचल कर आगे बढ़ रहे हैं।

इंदरगढ़ नगर परिषद में महिला पार्षद एवं महिला अध्यक्ष के पतियों द्वारा महिलाओं के हक और अधिकार को छीन कर वाह वाही लूट रहे हैं। वही अगर निर्माण कार्य की बात की जाए तो सीसी निर्माण, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था एवं नगर परिषद द्वारा तमाम प्रगतिशील काम रुके पड़े हुए हैं। जिससे नगर की तमाम जनता नगर परिषद को कोसती नजर आ रही है। जब पार्षद प्रतिनिधियों से आम जनता सवाल करती है तो पार्षद प्रतिनिधि कहते हैं अभी हमें तीन ही महिने तो हुए हैं। लेकिन जनता बेचारी क्या करें राजनीति की चक्की मैं पिस रही जनता। नगर परिषद में बैठे हुए जिम्मेदार लोग मौज कर रहे हैं मीडिया द्वारा नगर परिषद को बार-बार समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है फिर भी उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। महिला पार्षद किसी भी वार्ड में नहीं दिखती और ना नगर परिषद में देखने को मिलती हैं अगर महिला पार्षद को फोन लगाओ तो उनसे बात भी नहीं हो पाती क्योंकि मोबाइल उनके पति के पास रहते हैं परिषद की मीटिंग होती है तो उसमें किसी मजबूरी के कारण पार्षद महिलाओं को बुला लिया जाता है लेकिन हमेशा नगर परिषद में पार्षद पति ही देखने को मिलते हैं, आखिर किस अधिकार से महिला पार्षद के पति नगर परिषद में बैठे हुए नजर आते हैं। यह कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां पूरी तरीके से उड़ा रहे हैं। वही जब हमारे इंदरगढ़ संवाददाता रहमत खान जी के द्वारा नगर की वार्ड क्रमांक 7 में जाकर देखा गया तो काफी समस्या देखने को मिली फरशी, नाली, जलभराव एवं गंदगी से से परेशान स्थानीय निवासियों ने मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में अगस्त तक 1 लाख भर्तियां जानें पूरी खबर

पुरानी पेंशन योजना हुई लागू,इन राज्यों में हुई लागू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *