इंदरगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष संजीव कुशवाह के साथ किया गया भेदभाव
नगर परिषद इंदरगढ़ में आज दिनांक 16/12 /2022 को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का प्रोग्राम रखा गया, जिसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा जी के साथ भेदभाव किया गया। मंच पर उपस्थित श्रीमती गौरी/रामस्वरूप मंडेलिया वर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ नेता गण देवेश चौधरी, विनोद उपाध्याय, शिक्षक साथी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रही। नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव कुशवाह के साथ कार्यक्रम के दौरान भेदभाव किया गया। कुछ देर मंच से नीचे बैठे लोगों ने कहा कि उपाध्यक्ष को मंच पर जगह नहीं है। तो आनन-फानन में एक कुर्सी मंच के बगल में डाल दी गई, जिसमें फूल माला से भी उपाध्यक्ष को सम्मान नहीं दिया गया। आप फोटो मैं देख सकते हैं। शिवराज सरकार आज दिनांक को अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए नजर आ रही हैं और कांग्रेस सरकार नाकामी और तमाम आरोप लगाते नजर आ रही हैं जबकि नगर परिषद इंदरगढ़ में बीजेपी के उपाध्यक्ष का उन्हीं के पार्टी के लोगों द्वारा कहीं न कहीं अपमानित किया जाता है, भेदभाव किया जाता है, और महिला पार्षदों को नजरबंद किया जाता है।

नगरपालिका उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा का कार्यक्रम के द्वारा भेदभाव किए जाने से यही स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं इंदरगढ़ नगर के अंदर भाजपा में गुटबाजी चल रही है जिसका जीता जागता उदाहरण आज मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वारा जनता को देखने को मिल गया।
उक्त घटनाक्रम के बारे में जब नगर नगर पालिका उपाध्यक्ष संजीव कुशवाह से बात की गई तो उन्होंने भी स्वीकारते हुए कहा कि हां हमारे साथ भेदभाव किया गया। हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
भिंड विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी शांति कुशवाह पहुंची जनता के बीच


