Sat. Mar 22nd, 2025

#bhind:गरीबों को नहीं मिल रहे आवास, दर-दर की खा रहे ठोकर -अरविंद सोनी जिला प्रभारी गांधी चौपाल

भिंड शहर के वार्ड क्रमांक 17 में कांग्रेस के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में चौपाल लगाई गई अरविंद सोनी जिला प्रभारी ने गांधी चौपाल मैं राम धुन के साथ आयोजन किया गया राजेश कुमार शाक्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस देश के प्रति अपनी जान तक निछावर कर दी है ऐसे लोगों को आज सत्ता में बैठे हुए हैं जिन्होंने अभी तक एक कुर्बानी अगर जिसके प्रति दी हो तो जनता को बताएं इसी कड़ी में शंकर पत्रकार ने लोगों को संबोधित किया और कहा हमारे देश में महान लोग हुआ करते थे जो बात कहते थे वही करते थे चाहे वह इंदिरा गांधी जी आवास योजना वाली बात हो चाहे वह विकलांग पेंशन वृद्धावस्था पेंशन हो अशोक गुप्ता ने भी अपने विचार रखे उन्होंने कहा आज देखिए हमारे देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है गरीब और गरीब होता चला जा रहा है अरविंद सोनी ने भिंड नगर पालिका की समस्याओं को लेकर कहां की हमारे भिंड शहर में जरूरतमंद को आवास नहीं मिलते हैं जो लोग पात्र हैं उन्हें नहीं दिया जाता आवास जो लोग अपात्र हैं उन लोगों को  दिया जाता है आवास अब भारतीय जनता पार्टी के लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगे हुए  मिल रहे हैं आज देश में बहुत ही बुरी परिस्थिति उत्पन्न हो रही है ना तो कोई यहां पर सुनने वाला ना कोई कहने वाला अंधेर नगरी चौपट राजा मचा हुआ है कार्यक्रम में सम्मिलित दीपक सोनी, अमित शिवहरे, दीपू दुबे, वीर प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश खन्ना, पवन चौरसिया, अजीत जैन, विजय राम, आजाद खान, सुभाष शाक्य, दुष्यंत जैन, राज किशोर शुक्ला, सलीम रामबरन, आदि लोग उपस्थित रहे
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *