Sat. Apr 18th, 2026

bhind:दीनदयाल जी आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में हैं -अतुल रमेश पाठक

भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 106 वां जन्म दिवस निराश्रित भवन में मनाया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धों एवं बुजुर्गों को फल एवं बिस्किट वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी 20वीं सदी के वैचारिक युगपुरुष थे। उनके दर्शन से आज के भारत की संस्कृति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ-साथ मानव के केंद्र बिंदु में रखकर ही राष्ट्र व समाज की स्थापना की प्रेरणा मिलती है। वह कल भी प्रासंगिक थे, आज भी है और कल भी रहेंगे। इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में हैं।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष लवकुश परिहार एवं प्रतीक पांडे ने कहा कि भारत को एक देश और समाज के रूप में बेहतर बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के योगदान ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। भाजपा की प्रत्येक कार्यकर्ता को उन्होंने जो रास्ता दिखाया है, उससे हमें आत्मविश्वास पैदा होता है।
कार्यक्रम के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की याद में एवं हरा-भरा मध्यप्रदेश के कार्यक्रम तहत निराश्रित भवन पर 21 पौधों का पौधारोपण किया। युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि युवा मोर्चा का हरा भरा मध्यप्रदेश कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में इसी तरह पौधारोपण कर निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी सरजन नरवरिया, युवा नेता पुष्पेंद्र भारौली, युवा नेता आशीष दांतरे, शुभम वर्मा, अरविंद ओझा, अनूप भदौरिया, सुनील प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *