Sat. Apr 18th, 2026

bhind:श्रीवास समाज की शान त्रिलोकी को कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक बनाए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया

 कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वय पद पर नियुक्त किए गए त्रिलोक श्रीवास का बिलासपुर में वरिष्ठ नेताओं द्वारा  सम्मान समारोह आयोजित कर त्रिलोकी का भव्य स्वागत किया अगस्त के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर शर्मा ने कहा कि श्री श्रीवास विगत 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। राष्ट्रीय पटल पर त्रिलोक श्रीवास का सम्मान उनका ही नहीं, बल्कि सभी  कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का सम्मान है, जो जन सेवा में लगे हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री मनोज श्रीवास ने कहा कि श्री त्रिलोक की नियुक्ति से बिलासपुर की जनता बहुत ही ज्यादा खुश हैं औरअविभाजित जिले का मान सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के पंडित महेश मिश्रा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन कांग्रेस के महामंत्री नवीन चंद्र दुबे द्वारा किया गया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, राहुल, गौरव,मंगल बाजपाई, गणेश वर्मा, राम लखन जयसवाल, कृष्णा श्रीवास, मोहन जायसवाल, शोएब खान, उमेश श्रीवास, हर्ष कश्यप, दीपक श्रीवास, वाहिद अली, जमील अंसारी, आलोक त्रिपाठी, शिवांश पाठक, सौरभ सिंह ठाकुर, राहुल आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *