भिंड 19 अगस्त। भाजपा को जिले में नगरीय निकाय चुनाव में मिली शिकस्त के चलते भारतीय जनता पार्टी के मंत्री पूर्व विधायक बौखला गए है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे व उनके घरों पर बुडोजर चलवाने की धमकी दे रहे है यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के टिकासरे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एव प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा है मेहगांव विधायक राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया द्वारा 18 अगस्त को 9:30 बजे रोन ब्लाक के, पूर्व ब्लाक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दीपू शर्मा को फ़ोन पर धमकी देते हुए कहा दीपू तू बहुत बड़ा नेता बन रहा है तेरी नेतागिरी हम भुलाकर छोड़ेंगे तुझे कांग्रेस का बहुत नसा सवार है रोन नगर परिषद के कैंपस में अगर दिख गया तो तेरी सारी नेता नगरी सार्वजानिक रूप से वही निकाल दूंगा,तू फिर पूरी तरह से नेतागिरी भुल जायेगा,तुझे और तेरे परिवार को ठिकाने लगाकर छोडूंगा।जब इस पर कांग्रेस नेता दीपू शर्मा ने कहा आप हमें धौंस दे रहे हो तो मंत्री श्री भदौरिया ने उन्हें उसे आखिरी चेतावनी समझ ने की धौंस धमकी दी और सारी पीढ़ी रोएगी की चेतावनी भी दी। वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहगांव के पूर्व विधायक मुकेश चौधरी ने भी कांग्रेस नेता दीपू शर्मा को 13 अगस्त 1:30 फोन पर धमकाते हुए कहा तू कांग्रेस का बहुत बड़ा नेता बन रहा है नही जानता भाजपा की सरकार है ठिकाने लगा दूंगा नेतागिरी बन्द कर दे,हमे मुकेश चौधरी कहते है ठिकाने लगा दूंगा,एनएसए लगवा कर जेल में सड़वा दूंगा,घर पर बुल्डोजर चलेंगे तेरे परिवार के घरों पर बुल्डोजर चलेंगे।जिस नंबर से फ़ोन आया उसका नम्बर 9926614487 है वही दूसरा नंबर राज्यमंत्री का कॉल आया बो 9425180455 होना बताया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुशवाह ने प्रेसवार्ता में कहा कांग्रेस ऐसे धौंस धमकियों से डरने वाली नही है।अगर कांग्रेसियों पर किसी प्रकार के फर्जी प्रकरण दर्ज किए तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर इसका जाबाब देगी। नगरीय निकाय के परिणामों से भाजपा डर गई है उसे सपष्ट दिखाई दे रहा है जनता मन बना चुकी 2023 में कांग्रेस पार्टी वापसी कर रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुई फर्जी एफआईआर की हो निष्पक्ष जांच
कांग्रेस कार्यकर्ता श्यामू भदौरिया पर हाल में ही हुई एफआईआर, दो हजार रु शराब के लिए मांगने का हवाला देकर फर्जी एफआईआर भाजपा नेता के कहने पर की है जिला प्रशासन भाजपा नेताओं कठपुतली न बने,इस तरह का व्यहार जिला प्रशासन का कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नही करेगी कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुई एफआईआर की निष्पक्ष जांच की माँग जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने की।इस दौरान खिजर मोहम्मद कुरेशी, मान सिंह कुशवाह, डॉ राधेश्याम शर्मा,राजू राजावत,दीपू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।
यह भी पढ़ें
