
भिंड ब्यूरो-अमित सिंह कुशवाह की रिपोर्ट
भिंड नगर पालिका ने अपनी आंखों पर बांधी काली पट्टी,कई दिनों से तड़प रही गाय को देखने नहीं पहुंचा कोई भी
कलेक्टर साहब बचा लो गौ माता को भिंड नगर वासी
भिण्ड नगर पालिका नगरीय व्यवस्था गौवंश की दुश्मन
भिण्ड। विदित है भिण्ड के वार्ड क्र.08 वरुआ नगर में कई दिनों से तड़प रही गाय की सुधि नहीं ले पाए जिम्मेदार,देखने आज तक नहीं पहुंच पाए आखिरकार गौ रक्षक अनदेखा क्यों कर रहे हैं। नगर पालिका ने तो अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध रखी हे। पर भिंड गौवं संरक्षण बोर्ड के अध्यक्ष को भी नहीं दिखाई दे रहा। सड़कों के किनारे तड़पती रहती हैं गौ माता स्थानीय लोगों के अनुसार जब अधिकारियों को फोन लगाकर अवगत कराना चाहा तो किसी जिम्मेदार ने फोन न उठाते हुए अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आए ।

जहां एक ओर हमारी सरकार गौवंश को लेकर इतना चिंतन करती नजर आती है तो वहीं दूसरी ओर गौवंश संरक्षण एवं रक्षा समितियों के जिम्मेदार ,प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान न देकर सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे है। जबकि सरकार द्वारा गौ माता पर करोड़ों रुपए खर्च करती है सरकार मजे की बात तो यह है कि गौ माता के नाम पर जो पैसा आता है वह अधिकारी और संगठन मिलकर डकार जाते हैं। पर गौ माता की सुनने वाला कोई नहीं
इनका कहना:-
1- कलेक्टर साहब के आदेश की उड़ाई जा रही है धज्जियां जबकि कलेक्टर साहब के आदेश थे गोवंश की रक्षा करेगी भिंड नगर पालिका भिंड शहर की गौ माता मुसीबत में है तो कोई नहीं आता सामने राजनीति करनी हो तो गौ माता पर करेंगे
अमर सिंह शाक्य भिंड
मध्य प्रदेश बेरोजगार संघ के संस्थापक एडवोकेट
2- गौवं संरक्षण बोर्ड के अध्यक्ष कहां हैं उन्हें दिखाई नहीं दे रहा की गाय माता कितने खतरे में जगह-जगह भटकती रहती हैं गाय नगर पालिका अधिकारियों के लिए के सिर्फ गाय हैं पर मेरे लिए गाय माता है। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए भिंड नगर पालिका उड़ा रही है कलेक्टर साहब की आदेश की धज्जियां
राजेंद्र सिंह परिहार
राज्य समन्वयक युवा कांग्रेस सूचना अधिकार मध्य प्रदेश
3- अनीश खान ने बताया लगभग 5 दिन से यह गाय यहां पर पड़ी है इसे देखने अभी तक कोई नहीं आया मैंने कई बार शिकायत की पर अधिकारी फोन नहीं उठाते हम सभी मिलकर इस गाय का इलाज करा रहे हैं और खाना खिलाते है
अनीश खान
वार्ड वासी वार्ड नं 08
यह भी पढ़ें:-
सचिव को सेवा शुल्क न देने के कारण, शौचालय से वंचित ग्रामवासी
भिंड में कानून व्यवस्था चौपट मामा आप के राज में भांजी सुरक्षित नहीं-मानसिंह कुशवाहा
गौवंश की हो रही दुर्दशा के संदर्भ मै दतिया कलेक्टर ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब
