वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना 30 मई 25। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक श्री बी.ड़ी. शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को पुलिस थाना जौरा में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। मौके पर मुख्य रूप से टीआई श्री उदयभान सिंह यादव, उप निरीक्षक विवेक तोमर, आरक्षक लोकेंद्र सिंह, कमलकृष्ण शर्मा, महिला आरक्षक रानी, किरण राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

टीआई श्री उदयभान सिंह यादव ने सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं को जौरा थाने की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब से थाना खुला हैं, तब से थाने में जो भी केस दर्ज होते हैं, उनके पूरे रिकॉर्ड रहते है। उन्होंने पुलिस हवालात के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें महिला और पुरुष का लॉकअप अलग-अलग होता है।
महिला आरक्षक रानी ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की संपूर्ण जानकारी दी। पैम्पलेट के माध्यम से साइबर क्राइम केस दर्ज, साइबर क्राइम के प्रकरण, महिला द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के प्रकरण की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराध के प्रति डरना नहीं है, उनके लिए वन स्टॉप सेंटर है, जो महिलाओं के लिए काफी सहायताप्रद है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी। चाइल्डलाइन देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय, 24 घंटे, आपातकालीन टोल फ्री फोन सेवा है। कोई भी बच्चा या संबंधित वयस्क इस सेवा तक पहुंचने के लिए 1098 डायल कर सकता है। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की भी जानकारी दी। कोई भी पीड़ित महिला, उसकी महिला रिश्तेदार अश्लील कॉल, मैसेज आने पर अपनी वह निःशुल्क शिकायत दर्ज करवा सकती है। कॉल सेंटर में शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की परियोजना है।

भ्रमण अवसर पर नवांकुर संस्था से श्री अलकेश राठौर, परामर्शदाता श्री प्रशांत शर्मा, जया बागड़े, श्री विनोद शर्मा, श्रीकुमार शर्मा, राहुल यादव, कीर्ति शर्मा, संजू सोलंकी, नंदनी स्वामी, संदीप कुशवाह, सुमन, दिनेश, अमित, आकाश, दीपेश, रघुराज सिंह, कीर्ति सविता, हिमानी, अभय शर्मा, सुमित सहित सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-
👉मुरैना जिले मे संचालित स्कूल बस, यात्री बसों की जाँच के लिये चैकिंग हेतु परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग कार्यवाही निरंतर जारी

