Wed. Nov 4th, 2026

CMHO ने एन.के. मेमोरियल हॉस्पिटल का पंजीयन किया निरस्त

ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने एन.के.मेमोरियल हॉस्पिटल एक्सप्रेस रोड करिगवां ग्वालियर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है ।उन्होंने बताया कि पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान कई कमियां उक्त नर्सिंग होम में पाई गई थीं जिस पर उक्त नर्सिंग होम को  जारी किया था जिसका जवाब 1 माह पश्चात  भी कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया ,
आज पुनः जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1  डॉक्टर अशोक करें एवं प्रभारी नर्सिंग होम सत्यव्रत शर्मा की टीम ने निरीक्षण किया ,निरीक्षण के दौरान मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदूषण नियंत्रण का प्रमाण पत्र एवं नगर निगम ग्वालियर से फायर एनओसी प्राप्त कर कार्यालय में प्रस्तुत नहीं की गई साथ ही अस्पताल मे न तो स्टॉफ मिला  न  कोई चिकित्सक मिला और न ही नियम अनुसार बेड पाए गये। उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एवं मप्र उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनायें (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 193 तथा नियम 1997 यथ संशोधित विधेयक 2008 एवं 2021 में निहित प्रावधानांतर्गत  का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त नर्सिंग होम का पंजीयन निरस्त किया गया है ।

यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *