ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर का निरीक्षण आज दिनांक 07.10. 2021को किया , निरीक्षण के दौरान उन्हें मेंडीसिन में मरीजों की भीड दिखी तो वे खुद ही मरीजों को देखने लगे, कम भीड होने पर उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा 6 वेड और बढाने की व्यवस्था की , साथ ही दवा वितरण के सामने मरीजों को धूप की बजह से होने वाली परेशानी को देख उन्होंने पुराने स्थान जहॉ टीनसेड लगा है वहॉ पर दवा वितरण की व्यवस्था के निर्देश आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित को दिये तथा नियमित साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने व मरीजों को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवायें लेने में कम समय लगे इस बात के भी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये ।
