Sat. Apr 18th, 2026

सिद्धार्थ कुशवाह को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश

सिद्धार्थ कुशवाह को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश

भिण्ड। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कहीं ना कहीं जातीय समीकरण देखा गया है इतना ही नहीं हर बार की तरह इस बार भी भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री के रूप में ओबीसी चेहरे को ही चुना है अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में ओबीसी वोट बैंक का बहुत बड़ा योगदान है लिहाजा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी ओबीसी चेहरे को लेकर काफी गर्म जोशी देखने को मिल रही है अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले किसी ओबीसी चेहरे को नेता प्रतिपक्ष चुनती है तो इसका सीधा लाभ लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही सतना से दो बार के विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि सिद्धार्थ कुशवाह सतना से दो बार के विधायक हैं वहीं उनके पिता स्वर्गवासी सुखलाल कुशवाह भी सांसद रह चुके हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में अभी कांग्रेस की आपसी मतभेद का लाभ सीधा-सीधा भाजपा को मिला था वही गलत टिकट वितरण से भी कांग्रेस को हार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी किस चेहरे को अपना नेता प्रतिपक्ष बनाती है

इनका कहना है:-
1- ओबीसी समाज के दो बार के विधायक भाई सिद्धार्थ कुशवाहा को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए
नहीं बनाया तो कांग्रेस को बड़ा खामयाजा भुगतना पड़ेगा

               जिला सचिव कांग्रेस भिंड अमित कुशवाहा

2- कांग्रेस अगर ओबीसी चेहरे को नेता प्रतिपक्ष चुनती है तो इसका सीधा लाभ लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। और कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है

                       विकास सिंह विक्की खरिका
                     जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा

यह भी पढ़ें:-

👉 गोहद में वेशली नदी पर बने जर्जर पुल की मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया हुए 6 माह बीत जाने बाद भी कार्य नहीं हुआ पूर्ण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *