डबरा। माधवेंद्र सिंह भदौरिया कार्यालय सचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शाखा डबरा के निज निवास ठाकुर बाबा रोड पर स्वागत सम्मान कार्यक्रम रख प्रदेश संगठन में नव नियुक्त महेंद्र सिंह तोमर प्रदेश महामंत्री और कुलदीप सिंह राजावत प्रदेश संगठन मंत्री ने चंदन वंदन कर माला पहनाई और मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी एवम नवीन पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह कुशवाह छोटू जी (युवा अध्यक्ष) ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम आपके साथ है और कंधे से कंधा कदम से कदम मिलाकर आपके साथ चलेंगे इसी क्रम में महासभा के युवा ब्रजेंद सिंह शिवाजी परमार ने समाज में पिछड़ रहे परिवारों को एकता के सूत्र में बांधने की बात कही गोविंद सिंह तोमर (पूर्व अध्यक्ष युवा अ.भा.क्ष. महासभा) ने युवा अध्यक्ष से युवा कार्यकारिणी शीघ्र घोषित करने का प्रस्ताव रखा श्री तोमर और श्री राजावत ने बधाई देने वाले सभी महासभा के युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालो में पुष्पेंद्र सिंह परमार, सोनू सोलकी, अजय सिंह भदौरिया, विजय सिंह पवैया, गजेंद्र सिंह भदौरिया, दुष्यंत सिंह परिहार, रिंकू सिंह परिहार, अभिषेक सिंह चौहान, सौरभ सिंह राजावत, आशीष सिंह परिहार, अरविंद सिंह चौहान, लाली परमार, मोनू सिकरवार, शंकर सिंह भदौरिया, विजय सिंह पवैया, गजेंद्र सिंह भदौरिया, संजू सिंह सहित महासभा के युवाओ ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया ।
यह भी पढ़ें
