Sat. Sep 5th, 2026

पानी की टंकी मे घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में रोष

रामनगर, बाराबंकी – ग्राम पंचायत लैन में पेयजल व्यवस्था हेतु बनाई जा रही पानी की टंकी में प्रयोग होने वाले पीली ईंट के लगाए गए चट्टो को देखकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।

मामला गर्म होता देख कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार ने कहा कि भट्ठा मालिक की गलती से पीली ईट आ गई है जिन्हें वापस कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत लैन के ग्राम मझौनी में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल ही जीवन हर घर जल के उद्देश्य से पानी की टंकी के निर्माण का प्रस्ताव हुआ था

जिस परिपेक्ष में पानी की टंकी के निर्माण का कार्य शुरू होने से पहले ही भ्रष्टाचारीयों ने अपने हथकंडे शुरू कर दिये। निर्माण के लिए घटिया सामग्री लाई गई। जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। और शासन प्रशासन से मानक अनुसार निर्माण कार्य कराए जाने तथा गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदार आदि पर कार्यवाही की मांग की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *