ग्वालियर 24 अगस्त।ऑनलाइन लोन लेते समय हमें सबसे पहले यह चेक कर लेना चाहिए कि जिस कंपनी से हम लोन ले रहे हैं वह आरबीआई में रजिस्टर्ड है या नहीं उसने आरबीआई से परमिशन ले रखी है या नहीं यदि वह कंपनी आरबीआई में रजिस्टर्ड नहीं है वह कंपनी लोन एप्लीकेशन के माध्यम से आपके मोबाइल में जासूस की तरह घुसकर आपके कांटेक्ट ,फोटो एवं अन्य पर्सनल आवश्यक डाटा की चोरी करके बाद में आप को ब्लैकमेल एवं परेशान करती हैं ऐसी कंपनियों से लोन लेने से बचें वर्तमान डेटा के अनुसार भारत में लगभग 1100 से अधिक फर्जी ऑनलाइन लोन देने वाली कंपनियां सक्रिय हैं
यदि कोई ग्राहक ऑनलाइन लोन एप्लीकेशन के जाल में फंस चुका है और वह ऑनलाइन लोन वाली कंपनी उसे परेशान ,ब्लैकमेल कर रही है तो वह स्थानीय थाने में जाकर उस कंपनी पर f.i.r. करा सकता है ग्राहक पंचायत ऐसे शोषण के विरुद्ध आवाज उठाएगा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुख्य उद्देश्य शोषण मुक्त समाज की स्थापना है ग्राहक पंचायत समय-समय पर लोगों की समस्या समाधान कराने हेतु अग्रसर रहा है ऐसे पीड़ित व्यक्ति जिन्हें ऑनलाइन लोन कंपनियों द्वारा अनुचित रूप से परेशान किया जा रहा है वह ग्राहक पंचायत से संपर्क कर सकते हैं ग्राहक पंचायत संपूर्ण मध्य भारत प्रांत में इस मुद्दे को उठाएंगे
लोकेंद्र मिश्रा
प्रांत सचिव मध्य भारत
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
मो.9644848617
यह भी पढ़ें
