ग्वालियर 24 अगस्त 22। देश में साइबर क्राइम इतना बढ़ गया है कि लोगों को पता ही नहीं चलता है कि हम कब लुटेरों के चंगुल में आ गए, क्योंकि अनगिनत कई ऐसे ऐप आ गऐ है जो आपको लोन का झांसा देकर आपसे पूरी जानकारियां हासिल कर लेते हैं और लोन के नाम पर आपको थोड़ा बहुत रुपए दिया जाता है। जो मंजूर करते हैं उस अमाउंट को आपके खाते में भेजने से पहले 50% काटकर आपके खाते में भेज देते हैं और समय सीमा केवल 5 से 7 दिन की दी जाती है। जब लोगों को इस विषय में पता लगता है कि हमें जो अमाउंट दिखाकर हमारी जानकारी ली गई थी उसमें से 50% काट के हमारे अकाउंट में भेजा गया है। उस पर 5 से 7 दिन का का समय दिया गया है और अगर 7 दिन के अंदर वापस नहीं किया जाता है
तो असामाजिक तत्वों के द्वारा मानसिक प्रताड़ना दी जाती हैं। जिससे तंग आकर ज्यादातर लोग आत्मघाती कदम उठा लेते हैं।
आपको बता दें कि एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार इंदौर शहर में एक दंपत्ति ने ऑनलाइन ऐप से लोन लिया था मिनिमम समयावधि होने के कारण वह समय पर लोन को चुकता नहीं कर पाया जिससे उसको असामाजिक तत्वों के द्वारा तराय तराय की मानसिक प्रताड़ना से मिलने लगी। जिससे तंग आकर दंपत्ति ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने परिवार सहित दुनिया से अलविदा कह दिया
मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी भागीरथपुरा में रहने वाले परिवार के मुखिया अमित यादव ने बार बार मिल रही धमकियों से तंग आकर बेटे दिव्यांश, बेटी याना व अपनी पत्नी सहित अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की अपील ऑनलाइन कंपनियों से लोन न लें
ऑनलाइन कंपनियों से लोन बिल्कुल ना लें लोन लेने में सावधानी बरते यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन लोन देने वाले गिरोह से पीड़ित है तो वह स्थानीय प्रशासन में जाकर अपनी समस्या बताएं नहीं तो हमारी ग्राहक पंचायत की टीम से संपर्क करें बातचीत से सभी समस्याओं का समाधान निकल आता है।
लोकेंद्र शर्मा
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
मध्य भारत प्रांत
मो.9644848617
यह भी पढ़ें
