ग्वालियर 17 अगस्त। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लूट, नकबजनी, चोरी के प्रकरणों का खुलासा कर आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 16.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों थाना बेहट क्षेत्रांतर्गत हुई नकबजनी की बारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के एक साथी को ग्राम पाली (भिण्ड) में देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया* को सूचना की तस्दीक कराकर नकबजनी की घटना कारित करने वाले चोरों को पकड़े हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी बेहट श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेहट उनि0 श्याम सुंदर कुशवाह को मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान ग्राम पाली, थाना गोहद जिला भिण्ड भेजा गया। पुलिस टीम को ग्राम पाली में सरकारी गोदाम के पास मुखबिर के बताये हुलिये का एक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने थाना बेहट क्षेत्र में नकबजनी की बारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये नकबजन की निशादेही पर गुलाबपुरी मुरार स्थित उसके किराये के मकान से 01 वोल्टास कंपनी की स्प्लिट इनवर्टर एसी, 01 एचपी कंपनी का लेजर एम 1136 एमएफपी मॉडल का प्रिंटर, 01 जेब्रोनिक्स कंपनी का होम थियेटर मय 04 स्पीकर, 01 सफेद रंग के प्लास्टिक का बर्तनों से भरा बोरा एवं 05 कुर्सियों* को बरामद कर विधिवत जप्त किया। पकड़े गये बदमाश से उसके अन्य साथी के संबंध में पुछताछ करने पर उसने बताया कि उसका एक साथी बेहट तिराहा स्थित बस स्टैण्ड के पास मिलने आने वाला है उक्त सूचना पर से पुलिस टीम मय उक्त आरोपी के बेहट तिराहे पर पहुंची तो उन्हे तानसेन की मूर्ति के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उक्त आरोपी को धरदबोच लिया गया। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों नकबजन को थाना बेहट के अपराध क्रमांक 55/22 धारा 380 भादवि इजाफा 457 भादवि में गिरफ्तार किया जाकर उन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
ज्ञात हो कि दिनांक 13.07.2022 को फरियादी द्वारा थाना बेहट आकर रिपोर्ट लेख कराई गई कि दिनांक 11.07.2022 को मौ रोड़ बेहट स्थित मेरे मकान का ताला लगाकर अपने घर ग्राम रनगवां चला गया था। आज दिनांक को यहां वापस आया तो देखा कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे इस्तेमाली सामना को चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बेहट पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरू़द्ध अपराध क्रमांक 55/22 धारा 380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनकी तलाश की जा रही थी।
बरामद मशरूका 01 वोल्टास कंपनी की स्प्लिट इनवर्टर एसी, 01 एचपी कंपनी का लेजर एम 1136 एमएफपी मॉडल का प्रिंटर, 01 जेब्रोनिक्स कंपनी का होम थियेटर मय 04 स्पीकर, 01 सफेद रंग के प्लास्टिक का बर्तनों से भरा बोरा एवं 05 कुर्सियां कीमती 01 लाख रूपये।
सरानीय भूमिका- उक्त नकबजनों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने में थाना प्रभारी बेहट उनि0 श्याम सुंदर कुशवाह, प्रआर0 राकेश शर्मा, आर0 सोनू मौर्य, जितेन्द्र रिछारिया, रमेश, रवि जाट, शैलेन्द्र गौड़, आर0 चालक लक्ष्मण वघेल की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढ़ें
