ग्वालियर,17 अगस्त 2022।महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सामाजिक संगठनों द्वारा कलेक्टर ग्वालियर को सौंपा गया विदित हो कि राजस्थान के जालौर देहात में एक 9 वर्षीय बालक इंद्र कुमार मेघवाल की शिक्षक द्वारा पिटाई कर निर्मम हत्या कर दी गई , बालक का दोष केवल इतना था कि उसने शिक्षक की मटकी से पानी पी लिया था जिसकी कीमत उसे अपने जान गवा कर देनी पड़ी । ग्वालियर के विविध सामाजिक संगठनों द्वारा उक्त विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए इस प्रकार की घटना की निंदा करते हुए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिए जाने की मांग की गई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग रखते हुए सरकार से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सामाजिक संगठनों की मुख्य मांगे
1.राजस्थान के जालौर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की तत्काल मान्यता रद्द की जाये, जहाँ इस प्रकार के घिनौने कृत्य होते हैं।’पीटने वाले शिक्षक के साथ स्कूल प्रबंधन को भी बराबर को दोषी माना जाये। और उनके खिलाफ उचित एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
2. हमारे देश के समस्त स्कूलों में जहाँ जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, और धर्म को उन्माद फैलाया जाता है उनको तत्काल बंद किया जाये और उन पर कानूनी कार्यवाही की जाये। प्रशासन के खिलाफ सख्त से सख्तकार्यवाही हो कि उनके होते हुए भी इतने दर्दनाक हादसे कैसे हो जाते है।
3. इंद्रकुमार के हत्यारे शिक्षक छैलसिंह को फ़ासी की सजा दी जाए |
4. इंद्रकुमार मेघवाल के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 1 करोड़ राशि और एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए |
5.जिस तरह पुरे देश में सरकार आरोपियों के घर बुलडोजर चला रही इंद्रकुमार मेघवाल की हत्या के आरोपी शिक्षक छैलसिंह के घर बुलडोजर चलाया जाए एवं सम्पत्ति कुर्क की जाए |
ज्ञापन सौंपने वालों में डॉक्टर प्रवीण गौतम जी,एडवोकेट रायसिंह बौद्ध, नरेंद्र चौधरी,जयंती लाल जाटव, राम रतन जाटव, महेश रत्नाकर, राम बाबू वंशकार, रमेश आरसी बन बढ़िया अखिल भारतीय परिसंघ मध्य प्रदेश, श्री आर एस जाटव, श्री बीएल कदम, डॉक्टर भारत वारसी, श्री आर एन पिप्पल, डॉ पुस्पेंद्र बौद्ध एवं भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी ग्वालियर के अध्यक्ष महाराज सिंह मरैया, सुनील चौरसिया , ओमप्रकाश ,श्री दुर्ग सिंह मौर्य , श्री राहुल बरैया , भावना दोहरे, श्रीमती सुनीता गौतम , श्रीमती आशा दोहरे , श्रीमती हेमा दोहरे , श्रीमती आशा गौतम , श्रीमती ममता बौद्ध , कुमारी दिव्य रमेश परिहार केवी दोहरे आदि सेकडों की संख्या में सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे । जयंती लाल जाटव प्रांतीय प्रवक्ता अखिल भारतीय परिसंघ मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 94257 54040
यह भी पढ़ें
