Wed. Nov 4th, 2026

बैंकों को 20 करोड़ का चूना लगाने वाले के हाथों पर चढ़ी हथकड़ी

नई दिल्ली– संपत्ति का फर्जी कागजात तैयार कर विभिन्न बैंकों से 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले जालसाज को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गिरीश दत्त के तौर पर हुई है। आरोपित पितम पुरा इलाके का रहने वाला है।

आरोपित ने अपने साथियों सुरेश कुमार उर्फ धीरज लल्लन कुमार उर्फ प्रदीप बृजेश केडिया उर्फ अविनाश शर्मा सुनील कुमार सतीश कुमार और अमित शर्मा दिनेश अग्रवाल और गौरव सेठी के साथ मिलकर वर्ष 2012 में ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपित के साथी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।read more – 1100 में वैष्णो देवी की यात्रा करवाने के नाम पर 25 महिलाओं को ठगा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरीश ठगी के कई के मामलों में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे अदालत ने जमानत दे दी थी। मुकदमे के दौरान उसने अदालत में पेश होना बंद कर दिया और वह अदालती कार्रवाई से बच रहा था। आरोपित ने अपनी पहचान बदल ली थी। उसने दाढ़ी बढ़ाई और अपना नाम बदलकर नरेंद्र रख लिया और अपनी आपराधिक गतिविधियों को छिपाने के लिए वह ओला कैब चला रहा था। वह जानबूझकर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना पता और ठिकाना बदल रहा था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपित को अमन विहार इलाके से गिरफ्तार किया कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीएनबी से तीन करोड़ रुपये ओबीसी से दो करोड़ पंजाब एंड सिंध बैंक से 2.6 करोड़ रुपये बैंक आफ इंडिया से 2.5 करोड़ सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 1.39 करोड़ इसके साथ अन्य बैंकों को भी करोड़ों रुपये का चूना लगाया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *