भिंड ब्यूरो- अमित सिंह कुशवाह की रिपोर्ट
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर निष्पक्ष न्याय के लिए जानी जाती थी – मान सिंह कुशवाह
जिले में माता अहिल्याबाई होलकर की जंयती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
भिंड। जिले में लोक माता अहिल्याबाई होलकर की 298 वी जंयती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।रैली की शुरुआत मेहगांव से हजारों की संख्या में वाहनों के साथ हुई,तथा रैली का समापन भिंड सर्किट हाउस के सामने निर्माणधीन माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर हुआ।जहा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह,रामशेष बघेल,राजबीर बघेल कनाथर,बसपा नेता संजीव बघेल,राजबीर सिंह बघेल गोना व अन्य गणमान्य नागरिक एव समाज बंधुओं ने माता अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह व संजीव बघेल ने सर्किट हाउस में व्रतालाप के दौरान लोक माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा लोक माता अहिल्याबाई होल्कर एक बहादुर,निडर और महान योद्धा थीं. जिन्होंने अपने शासन के दौरान प्रजा के हित के लिए कई काम किए हैं.माता अहिल्याबाई होल्कर ने मल्हार राव के नाम से तमाम विधवा, अनाथ एवं विकलांगों के लिए आश्रम बनवाये, उनके नाम घाट, मंदिर, तालाब, बावड़ियां, धर्मशालाएं एवं गरीबों के लिए मुफ्त भोजनालय शुरु करवाये थे।प्रजा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली लोक माता अहिल्याबाई बड़ी न्यायप्रिय थीं. वे अपने निष्पक्ष निर्णय के लिए जानी जाती थीं.उनमें कुछ विशेष उदारता, दया, करुणा और परोपकार कूट कूट कर भरे हुए थे। माता अहिल्या बाई होलकर द्वारा हमारे लिए किए कार्यों को नही भुलाया जा सकता है
आधा सेकेड़ा से अधिक जगह हुआ भव्य स्वागत
मेहगांव से लेकर भिंड व भिंड शहर में जगह जगह स्वागतकर्ताओ ने किया स्वागत, हजारों की संख्याओं में वाहनों के होने से यातायात रहा प्रभावित बने जाम के हालात। सीता नगर भारौली रोड,घर संसार,भारौली तिराहा आदि जगह कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, स्वागतकर्ताओं में पुरान ठेकेदार,रामबरन कुशवाह,सूरज महेवा,विनोद कुशवाह,अरविंद सिंह,रामलखन कुशवाह, शिवप्रताप सिंह,राजेश कुशवाह निबुआपूरा आदि लोगो द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें:-
31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक
नगर पालिका C.M.O. के संरक्षण हो रही है नगरपालिका वाहनों से डीजल चोरी- मान सिंह कुशवाहा