
मालनपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक नाबालिक किशोरी को किया दस्तयाब
भिंड।मालनपुर कस्बे से अपहृत की गई नाबालिग बालिका को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों के कब्जे से मुक्त करा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैl थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे के अनुसार दिनांक 7 जनवरी 23 को कस्बा मालनपुर से नाबालिग बालिका अपहृत हो गई थी l परिजनों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हमारी बच्ची शासकीय कन्या शाला मालनपुर में परीक्षा देने गई थी तभी आरोपी अंशुल गुर्जर ,अरुण जाट एवं तीन चार अन्य बालिका का अपहरण कर बुलेरो गाड़ी में गए हैंl पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर अधिकारियों को अवगत कराया lअधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई और संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से नाबालिग बालिका को मुक्त कराया और दो आरोपी अंशुल गुर्जर और बोलेरो चालक महावीर गॉड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया शेष आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनोद विनायक, सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह धारिया, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र शुक्ला ,आरक्षक पंकज तोमर, आरक्षक मंगल सिंह का सराहनीय योगदान रहा
यह भी पढ़ें:-
पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने पर जिला शिक्षाधिकारी ने, शिक्षक को थमाया नोटिस
पटवारी ने फ़र्ज़ी तरीक़े से दिलाया अपने अपने चहेतों को मुआवज़ा राशि का लाभ
