Sat. Apr 18th, 2026

 मिसरोद पुलिस को मिली सफलता, नकबजनी की घटना का किया खुलासा

भोपाल  – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चोरी एवं नकबजनी पर अंकुश लगाने के लिये विशेषअभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन 02 भोपाल श्रीमति श्रध्दा तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 भोपाल श्री राजेश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त संभाग मिसरोद श्री अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी मिसरोद उनि. रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन कर नकबजनी की घटना का किया खुलासा ।

थाना मिसरोद मे दिनाँक 23.03.23 को सूचना प्राप्त हुई की म.न. 45 एवं 66 रुचि लाईफ स्केप जाटखेड़ी मिसरोद भोपाल मे किसी अज्ञात चोर व्दारा घरो का ताला तोड़ कर घरो मे लगे जैगवार कम्पनी के नल फिटिंग का सामन चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसकी सूचना पर अपराध क्र. 112/23 धारा 454,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

अनुसंधान –

दौराने विवेचना नकबजनी का अपराध पंजीबध्द उपरांत वरिष्ठ अधिकारियो के कुशल मार्गदर्शन मे तुरंत टीम गठित कर थाना मिसरोद,बागसेवनिया,कटारा क्षेत्र के कैमरो को चेक करने तथा तकनीकी संसाधनो का सूक्ष्मता से अवलोकन उपरांत एवं काँलोनी मे लगे गार्डो से सूक्ष्मता से पूछताछ की गई एवं मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुआ कि दिनाँक 23.03.23 को म.न. 45 एवं 66 रुचि लाईफ स्केप जाटखेड़ी मिसरोद भोपाल की चोरी कि घटना के सीसीटीव्ही फुटेज मे दिखा संदेही काँलोनी का प्लम्बर का काम करने वाला जैसा दिख रहा है जो प्रीति स्कूल जाटखेड़ी की पुलिया के पास अपनी एक्टिवा गाड़ी से अपने साथी के साथ खड़ा है मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जिन्होने तुरंत टीम भेज कर तस्दीक करने हेतु निर्देशित किया, मौके पर पुलिस टीम पहुच कर संदेही को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम कैलाश जाटव पिता बालाराम जाटव उम्र 31 साल एवं दूसरे ने अपना नाम करन अहिरवार पिता छन्नूलाल अहिरवार उम्र 24 साल बताया चोरी के संबंध मे पूछताछ करने पर घुमाफिरा कर बाते करने लगा जिससे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर घटना घटित करना बताया एवं चोरी गया माल मशरूका एवं आलाजरर घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा की डिग्गी से जप्त कर आरोपिओ को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ करने अन्य मकानो मे भी चोरी करना बताया आरोपियो की निशादेही पर आरोपियो के घर से चोरी किया हुआ जैगवार कम्पनी का नल फिटिंग का सामान बरामद कर आरोपियो को जिला न्यायालय पेश किया गया।

read more  जैकलीन फर्नांडीज फर्नांडीज के खिलाफ नोरा फतेही की याचिका पर 22 मई को होगी सुनवाई

बरामद मशरूका का विवरण-

1. जैगवार कम्पनी का नल फिंटिंग का सामन एवं आलाजरर।

2. घटना मे प्रयुक्त आरोपी की एक्टिवा गाड़ी

आरोपी –

1. कैलाश जाटव पिता बालाराम जाटव उम्र 31 साल निवास ज्ञानोदय स्कूल के पास बागमुगालिया बागसेवनिया भोपाल ।

2. करन अहिरवार पिता छन्नूलाल अहिरवार उम्र 24 साल निवासी ऋषि कांन्वेंट स्कूल के पास बागमुगालिया बागसेवनिया भोपाल ।

वारदात का तरीका –

प्लम्बर का काम करते समय करता था सूने घरो की रैकी और मौका पाकर दिन के समय सूने घर का ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर देता था अपने साथी के साथ बारदात को अंजाम ।

अनुसंधान मे महत्वपूर्ण भूमिका -थाना प्रभारी मिसरोद उनि रास बिहारी शर्मा ,उनि लवेश कुमार , प्र आर दीपक मालवीय, आर. सुभाष पटेल , आर. मुकेश पटेल, आर. रामवरन सूर्यवंशी सहित थाना का अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *