Sat. Sep 5th, 2026

 छात्रों ने बिहार में हुई घटनाओं के विरोध में किया प्रदर्शन

अलीगढ़ –  एएमयू के छात्रों ने बिहार में हुई घटनाओं के विरोध में आज प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर वसीम अली को सौंपा, छात्रों का आरोप है कि जिस तरीके से रामनवमी के दिन हिंदू वादयों ने उत्पात मचाया साथी एक मौलवी की मस्जिद के अंदर हत्या कर दी गई साथ ही कई दुकानों को भी जला दिया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है इतना ही नहीं कई ऐसी बड़ी घटनाओं को बिहार में अंजाम दिया गया है

लेकिन बिहार सरकार के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की है,अगर जल्दी ही बिहार सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

छात्र नेता आरिफ त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में मुसलमानों को टारगेट कर उनके साथ घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है एक मौलवी की मस्जिद की छत पर सोते समय हत्या कर दी गई राम नवमी के दिन हिंदू वादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया इतना ही नहीं मोब लिंचिंग में कई लोगों की हत्या कर दी गई इसके बावजूद भी बिहार सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *