
सक्सेस स्टोरी टीकाकरण,ब्लॉक भितरवार जिला ग्वालियर
ग्वालियर।दिनांक 14 फरवरी 2023 को सी.बी.एम.ओ. डॉ. अशोक खरे ने सी. बी.एम.ओ. भितरवार बनते ही प्रथम दिन ब्लाक के ग्राम घरसोदी में टीकाकरण एवं दस्तक अभियान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया, आंगनवाड़ी केंद्र पर टीकाकरण की स्थिति एएनएम से जानी जिसमें एएनएम ने बताया कि एक बच्चे के माता- पिता बच्चे को टीकाकरण के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं ला रहे है।
जिस पर सी.बीसीएमओ डॉ.अशोक खरे, जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया, डीसीएम एम.एस. खान, बीपीएम मेघ सिंह बघेल आदि की संयुक्त टीम ने घर जाकर हितग्राही के माता- पिता को मोटिवेट किया और मोटिवेट के उपरांत हितग्राही के माता-पिता टीकाकरण कराने टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर आए और अपने बच्चे का टीकाकरण कराया इस तरह टीम के प्रयास से बच्चे का टीकाकरण हो सका ।
यह भी पढ़ें:-
6 साल का बच्चा अपने बीमार पिता को ठेले पर लेकर पहुंचा अस्पताल
ग्वालियर में व्यापारी की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या
