Tue. Sep 29th, 2026

राजवीर सिंह कुशवाह बने जिला अध्यक्ष, पांच ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति

मुरैना, 27 सितंबर। अखंड भारत महासंघ के संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को मुरैना जिले की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सहित जिले के पांचों ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

संगठन के संस्थापक डॉ. राम सिया कुशवाह के मार्गदर्शन में राजवीर सिंह कुशवाह को मुरैना जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, ओर कमल किशोर कुशवाह को जिला महामंत्री बनाया गया, वहीं जौरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री लाल सिंह बाबूजी, सबलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार को ओर जिला मीडिया प्रभारी श्री कमलेश कुशवाह जी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्थापक डॉ. राम सिया कुशवाह ने कहा कि संगठन का विस्तार केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति तक सीमित नहीं है। हमारा प्रयास है कि अखंड भारत महासंघ को जिले के प्रत्येक ब्लॉक, गांव और आमजन तक पहुंचाया जाए। नवनियुक्त पदाधिकारी सामाजिक एकता, जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन की ब्लॉक, मंडल एवं ग्राम स्तर तक कार्यकारिणियों का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को गति दी जा सके।

कार्यक्रम में श्री सूबेदार समर सिंह, पवन सिंह सरपंच, रवेंद्र सिंह रिंकू, विश्राम सिंह, रवेंद्र सिंह, सोवरन सिंह,अतर सिंह सरपंच सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन ने जो नारा दिया है, मध्य प्रदेश की मजबूरी है, कुशवाह मुख्यमंत्री जरूरी है, उसको पूर्ण करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:-

👉सैनिक की पत्नी का सिविल हॉस्पिटल हजीरा में हुआ सफल दूरबीन ऑपरेशन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *