Sat. Sep 5th, 2026

आज है कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान, कल हुआ था डीपीटी-टीडी अभियान का शुभारंभ

ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि ग्वालियर में आज बुधवार दिनांक 17. 8. 2022 को कोविड-19 संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत 18 वर्ष से  ऊपर के सभी उम्र के व्यक्तियों को कोविड-19 के प्रिकॉशन डोज के अलावा जिन्हें प्रथम डोज नहीं लगा उन्हें प्रथम डोज, जिन्हें द्वितीय डोज नहीं लगा ऐसे हितग्राहियों को आज कोविड-19 संक्रमण से  बचाने के लिए टीकाकरण चिन्हित अस्पतालों मैं लगाया जाएगा । इस अभियान में कुल 344 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं जिसमें शहरी क्षेत्र ग्वालियर के नगर निगम जोन में 23 ,अर्बन वार्डों में 102 ,प्राइवेट हॉस्पिटल में 24, गवर्नमेंट अस्पतालों में 35 एवं अन्य स्थानों में 12 केंद्र शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं इस तरह कुल 196 केंद्र शहरी क्षेत्र ग्वालियर में तथा ग्रामीण क्षेत्र में डबरा ब्लॉक में 41 हस्तिनापुर ब्लॉक में 34 घाटीगांव ब्लॉक में 38 और भितरवार में 35 कोविड-19 करण केंद्र कुल ग्रामीण क्षेत्र में 148 केंद्र बनाए गए हैं दोनों मिलाकर पूरे जिले में 344 केंद्र कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए बनाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष शर्मा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आर.के. गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि आज होने वाले कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पात्र हितग्राही को कोविड-19 का टीकाकरण अवश्य करवाएं, अपने रिश्तेदारों,पड़ोसियों को भी टीकाकरण कराने हेतु प्रोत्साहित करें ।
इसके अतिरिक्त चिन्हित टीकाकरण केंद्रों पर छूटे हुए 12 से 14 वर्ष के एवं 15 से 17 वर्ष के बच्चों को भी कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।
 कल हुआ था डीपीटी टीडी अभियान का शुभारंभ सुभाषपुरा स्कूल में
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में कल मंगलवार को डीपीटी- टी डी अभियान का शुभारंभ सुभाषपुरा विद्यालय लधेड़ी ग्वालियर में किया गया जिसमें जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर आर.के.गुप्ता जिला स्वास्थ्य अधिकारी -1 डॉक्टर अशोक खरे, जिला मीडिया अधिकारी आईपी निवारिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय भार्गव ,जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर एम.एस. खान ,स्कूल के प्रिंसिपल श्री रमेश कुमार सेन ,एएनएम रजनी गौड, एलडीसी एमआईएस यशवंत भार्गव ,आशा कार्यकर्ता सरोज झा एवं स्कूल के अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे यहां बारी-बारी से बच्चों को डिप्थीरिया यानि गलघोटू जैसी बीमारी से बचाने के लिए बच्चों को टीके लगाए गए, इस अवसर पर स्कूल के छात्र- छात्राओं ने उत्साह के साथ यह टीका लगवाया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर मनीष शर्मा ने कहा कि यह अभियान 16 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक चलाया जाएगा इसके तहत बच्चों को डीपीटी-टीडी का टीका लगाया जाएगा , टीका शासकीय एवं निजी स्कूलों में लगाया जाएगा उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को यह टीका निर्धारित दिनांक को स्कूल में अवश्य लगाएं।
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *