इंदरगढ़ नगर एवं क्षेत्र में दौड़ रहे हैं रेत माफियाओं के ओवरलोड ट्रैक्टर,हो रही है दुर्घटनाएं
रेखा कुशवाह/दतिया
इंदरगढ़ 29 दिसम्बर। इंदरगढ़ क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ट्रैक्टर से दुर्घटनाएं हो रही है मेंन बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्र से ओवरलोड ट्रैक्टर दो पहियों पर चलकर लहराते हुए निकलते हैं। जिसमें दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती हैं दिनांक 28 दिसंबर शनिवार को ग्राम कंजौली में ओवरलोड ट्रैक्टर से एक युवक की कुचलकर दर्दनाक मौत हुई थी
👉तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रोंदा, मौके पर हुई मौत
फिर भी स्थानीय प्रशासन नहीं जागा, और रविवार 12 बजे इंदरगढ़ नगर के मेंन बाजार से एक ट्रैक्टर निकलते देखा गया जो की तेज रफ्तार से जा रहा है ट्रैक्टर के अगले पहिए ऊपर उठकर लहरा रहे है क्षमता से अधिक रेत ले जाने पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है इसलिए आए दिन दूर दुर्घटनाएं हो रही है खनिज विभाग पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से रेत माफिया एवं ट्रैक्टर मालिकों के हौसले बुलंद हैं।

अवैध खदानों से हो रहा है रेत का अवैध उत्खनन
सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर सिंध नदी घाटों पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है दो खदानें ही सुकृत है लेकिन दो दर्जन से अधिक घाटों पर अवैध उत्खनन जोरो पर है फिर भी प्रशासन मौन
यह भी पढ़ें:-
👉महिला सरपंच ने सुनाया अपना दर्द, दबंगाें से हो गई हूं परेशान
👉अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त ट्रेक्टर-लोडर एवं पांच ट्रेक्टर-ट्रॉली को किया जप्त
👉पूर्व जनपद सदस्य को भाजपा मंडल अध्यक्ष को बधाई देना पड़ा महंगा

