Sat. Apr 18th, 2026

इंदरगढ़ में करोड़ों रुपए कीमत की शासकीय भूमि पर भू माफियाओं का कब्जा

शासकीय भूमि रामलीला मैदान
शासकीय भूमि रामलीला मैदान
शासकीय भूमि रामलीला मैदान
शासकीय भूमि रामलीला मैदान

इंदरगढ़ में करोड़ों रुपए कीमत की शासकीय भूमि पर भू माफियाओं का कब्ज

इंदरगढ़ कस्बे में इन दिनों अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है अतिक्रमणकारी एवं नगर प्रशासन इंदरगढ़ की मिलीभगत से शासन की बहुमूल्य कीमत की शासकीय भूमि पर अपना कब्जा जमा लिया है। जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों के द्वारा नगर प्रशासन से कई बार मौखिक रूप से की जा चुकी है पर नगर प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

शासकीय बोरवेल
शासकीय बोरवेल

आपको बता दें कि इंदरगढ़ कस्बे में स्थित शीतला गंज पुरानी सब्जी मंडी के पीछे सरकारी जमीन है जो कि रामलीला मैदान से भी प्रसिद्ध है एवं उसी भूमि पर इंदरगढ़ नगर को जलापूर्ति के लिए शासन द्वारा एक बोर भी कराया गया था जिससे संपूर्ण कस्बे को जलापूर्ति हुआ करती थी, लेकिन नगर प्रशासन कि लाचार कार्यप्रणाली के चलते भू माफियाओं ने उक्त शासकीय भूमि पर अपना वर्चस्व जमा लिया है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।
अब देखना यह है कि प्रशासन में वरिष्ठ स्तर पर बैठे हुए अधिकारी। स्थानीय निवासियों की फरियाद को अपने संज्ञान में लेते हैं या फिर करोड़ों रुपए की शासकीय भूमि यूं ही खुर्द बुर्द हो जाएगी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *