Sat. Sep 5th, 2026

काम में लापरवाही वरतना पटवारियों को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने किया दो पटवारियों को निलंबित

साइबर तहसील में दो नामांतरण प्रकरणों में रिपोर्ट दस दिवस के अंदर न लगाने के कारण की गई कार्रवाई

भिण्ड 04 फरवरी। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने पटवारी ग्राम नागौर तहसील गोहद श्री संतोष राजपूत, पटवारी ग्राम रोहानी जागीर तहसील लहार श्री बृजेन्द्र सिंह राजावत को निलंबित कर दिया है।

👉पति के द्वारा प्रताड़ित महिला ने लगाई प्रशासन से न्याय की गुहार

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि श्री संतोष राजपूत पटवारी ग्राम नागौर तहसील गोहद जिला भिण्ड, श्री बृजेन्द्र सिंह राजावत पटवारी ग्राम रोहानी जागीर तहसील लहार जिला भिण्ड द्वारा साइबर तहसील में दो नामांतरण प्रकरणों में रिपोर्ट दस दिवस के अंदर ना लगाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील भिण्ड रहेगा।

यह भी पढ़ें:-

👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *