भिंड 05 फरवरी। शहर के कई इलाकों में सीवर लाइन जाम होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे न सिर्फ आवागमन बाधित हो गया है। बल्कि स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,वार्ड नम्बर 11 महावीर नगर की यही स्थिति बनी हुई है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस समस्या की अनदेखी कर रहा है।इतना ही नहीं आलम यह है कि वार्ड पार्षद भी इन समस्याओं का समाधान करने का कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है।
👉एसडीएम लहार की कार्रवाइयों से बौखलाया माफिया
सीवर जाम के कारण जलभराव होने से न केवल राहगीरों को मुश्किल हो रही है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय निवासी परेशान, प्रशासन मौन:
महावीर नगर निवासी रमेश सिंह का आरोप है कि नगर पालिका को कई बार सूचित किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदे पानी और बदबू से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।और तो और गंदे पानी के कारण मासूम बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा विरोध
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सीवर की सफाई और जलभराव की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे नगर पालिका कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत
स्थानीय निवासियों की मांग है कि नगर पालिका जल्द से जल्द सीवर लाइन की सफाई करवाए और जलभराव की समस्या का समाधान निकाले, ताकि लोगों को इस जल भराव की समस्या से राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें:-
👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

